PM मोदी के बिहार दौरे पर तेजस्वी यादव ने कसा तंज, कहा- बिहार को एक बार फिर झूठ और जुमलों की उम्मीद
पीएम मोदी के चुनावी रैली को लेकर तेजस्वी यादव ने #BiharRejectsModi के साथ ट्वीट किया.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की आज बिहार के दौरे पर है. राजद नेता तेजस्वी यादव ने पीएम मोदी की चुनावी रैली को लेकर जमकर निशाधा साधा है. तेजस्वी ने लगातार कई ट्वीट कर मोदी सरकार से 2014 में किए वादों का हिसाब मांगा है. इसके साथ तेजस्वी यादव ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर भी जमकर तंज कसा.
तेजस्वी यादव ने ट्वीट कर कहा, “पीएम नरेंद्र मोदी जी आज बिहार आ रहे है. अतिपिछड़ा का बेटा बताएंगे, ध्रुवीकरण की असफल कोशिश करेंगे. बिहार उनसे झूठ और जुमलों की उम्मीद कर रहा है. आशा है पीएम 2014 के अपने वादों जैसे बिहार को विशेष राज्य का दर्जा, विशेष पैकेज, मुफ्त दवाई-पढ़ाई का हिसाब भी देंगे.”
पीएम @narendramodi जी आज बिहार आ रहे है। अतिपिछड़ा का बेटा बताएँगे, ध्रुवीकरण की असफल कोशिश करेंगे।
बिहार उनसे झूठ और जुमलों की उम्मीद कर रहा है। आशा है PM 2014 के अपने वादों जैसे बिहार को विशेष राज्य का दर्जा, विशेष पैकेज, दवाई-पढ़ाई मुफ़्त का हिसाब भी देंगे।#BiharRejectsModi
— Tejashwi Yadav (@yadavtejashwi) April 20, 2019
एक अन्य ट्वीट में राजद नेता ने कहा, “प्रिय नरेंद्र मोदी जी, कृपया ऐसे किसी प्रॉजेक्ट का नाम बताए जिसका बिहार में आपने स्वयं शिलान्यास और उद्घाटन किया? जिस हाइवे के पास आज सभा करेंगे उसे UPA ने ही बनाया था. UPA ने बिहार को 1 लाख 44 हजार करोड़ की परियोजनाएं दी थी. आपने तो केवल जुमले और बयानबाजी की है.”
प्रिय @narendramodi जी,
कृपया ऐसे किसी प्रॉजेक्ट का नाम बतायें जिसका बिहार में आपने स्वयं शिलान्यास और उद्घाटन किया?
जिस हाइवे के पास आज सभा करेंगे उसे UPA ने ही बनाया था।UPA ने बिहार को 1 लाख44 हज़ार करोड़ की परियोजनाएँ दी थी।आपने तो केवल थोथी बयानबाज़ी की है।#BiharRejectsModi
— Tejashwi Yadav (@yadavtejashwi) April 20, 2019
तेजस्वी ने एक अन्य ट्वीट में नीतीश कुमार पर निशाना साधते हुए उन्होंने लिखा, “नीतीश जी को PM मोदी का इतना डर है कि बेचारों ने बीजेपी के चलते अभी तक अपना घोषणा पत्र भी जारी नहीं किया है? PM ने पटना यूनिवर्सिटी के शताब्दी समारोह में पीयू को केंद्रीय विश्वविद्यालय का दर्जा देने की CM की मांग को ठुकरा नीतीश जी को जो हड़काया था तब से वो भीगी बिल्ली बने हुए है.”
नीतीश जी को PM मोदी का इतना डर है कि बेचारों ने बीजेपी के चलते अभी तक अपना घोषणा पत्र भी जारी नहीं किया है?
PM ने पटना यूनिवर्सिटी के शताब्दी समारोह में पीयू को केंद्रीय विश्वविद्यालय का दर्जा देने की CM की माँग को ठुकरा नीतीश जी को जो हड़काया था तब से वो भीगी बिल्ली बने हुए है
— Tejashwi Yadav (@yadavtejashwi) April 20, 2019
तेजस्वी ने कहा, “नीतीश जी PM से इतने सहमे हुए है कि बिहार को विशेष राज्य का दर्जा देने की मांग भी नहीं करते. पहले ट्रेन भर-भर दिल्ली में अधिकार मांगने भागते थे. अब तो दोनों जगह आपकी सरकार है. किसकी शर्म? यह तो मोदी जी का भी वादा था लेकिन वो भी इसका ज़िक्र नहीं करते.”
नीतीश जी PM से इतने सहमे हुए है कि बिहार को विशेष राज्य का दर्जा देने की माँग भी नहीं करते। पहले ट्रेन भर-भर दिल्ली में अधिकार माँगने भागते थे। अब तो दोनों जगह आपकी सरकार है।किसकी शर्म?
यह तो मोदी जी का भी वादा था लेकिन वो भी इसका ज़िक्र नहीं करते।#BiharRejectsModi
— Tejashwi Yadav (@yadavtejashwi) April 20, 2019
पीएम मोदी के चुनावी रैली को लेकर तेजस्वी यादव ने #BiharRejectsModi के साथ ट्वीट किया.