बुलंदशहरः भाजपा सांसद ने दिखाया ताकत का रौब, DM को फोन घुमाकर जबरन पोलिंग बूथ में घुसे, 1 दिन के लिए नजरबंद, देखें विडियो
सुरक्षाकर्मी द्वारा मना करने के बावजूद भाजपा सांसद भोला सिंह जबरदस्ती पोलिंग बूथ में घुस गए.
उत्तर प्रदेश में आज दूसरे चरण के मतदान संपन्न हो रहे हैं. इस बीच बुलंदशहर से भाजपा सांसद भोला सिंह पोलिंग बूथ पर जाने के लिए सुरक्षाकर्मी को रौब झाड़ते नजर आए . जब सुरक्षाकर्मी ने उन्हें अंदर जाने से रोका तो सांसद ने डीएम को फोन घुमा दिया. इस पूरी घटना का विडियो सोशल मीडिया पर तेज़ी से वायरल हो रहा है.
विडियो में भाजपा सांसद डीएम को फोन लगाकर कहते हैं कि उन्हें अंदर नहीं जाने दिया जा रहा है. जिसके बाद डीएम सुरक्षाकर्मी से बात करते हैं. सुरक्षाकर्मी प्रत्याशियों को ईवीएम के पास न जाने के निर्देश का हवाला देते हैं, लेकिन डीएम साहब के आदेश के बाद भाजपा सांसद को ईवीएम के पास जाने की अनुमति मिल गई.
Bulandshahar MP Bhola Singh, stopped by security personnel at the entrance of a polling booth, called District magistrate who managed BJP MP and his supporter's entry inside polling booth. pic.twitter.com/Q69YJXKF1i
— Piyush Rai (@Benarasiyaa) April 18, 2019
पत्रकार पीयूष राय ट्वीट के अनुसार चुनाव आयोग ने विडियो के आधार पर घटना का संज्ञान लेते हुए बुलंदशहर के डीएम से रिपोर्ट मांगी है.
Election commision has taken cognizance of the incident based on the videos. Report sought from Bulandshahr DM.
— Piyush Rai (@Benarasiyaa) April 18, 2019
इस घटना को लेकर बुलंदशहर के डीएम अभय सिंह ने दावा किया है कि भाजपा सांसद भोला सिंह को नोटिस जारी करके 1 दिन के लिए नजरबंद किया गया है.
डीएम अभय सिंह ने कहा, “सभी प्रत्याशियों और उनके एजेंड को अपने पोलिंग बूथ पर जाने की इजाजत है. लेकिन सुरक्षाकर्मी ने उन्हें बूथ देखने से रोक था. बूथ देखने का एक तरीका होता है. कि प्रत्याशि सिर्फ बूथ देखकर वापस आ जाए. किसी से बात करने या आर्शीवाद लेने की अनुमति नहीं होती है. लेकिन विडियो में उन्हें लोगों से बात करते हुए देखा गया जिसका हमने संज्ञान लिया है. उन्हें नोटिस जारी करके एक दिन के लिए नजरबंद किया गया है.”
Bulandshahr DM Abhay Singh on the incident. Claims BJP MP Bhola Singh has been issued notice and will be detained for the rest of the day. pic.twitter.com/MRrt5bgbF8
— Piyush Rai (@Benarasiyaa) April 18, 2019
ग़ौरतलब है कि भाजपा सांसद भोला सिंह को मतदान केंद्र पर वोट डालने जा रहे मतदाताओं का “आशिर्वाद” लेते देखा गया था. इसके बाद उन्हें सुरक्षाकर्मियों ने बाहर निकाला.
BJP MP Bhola Singh was later seen taking “Aashirvaad” of voters going to cast vote at the polling booth. He was then escorted out by one of the security personnel. pic.twitter.com/y9xCwynBUu
— Piyush Rai (@Benarasiyaa) April 18, 2019
ग़ौरतलब है कि पश्चिमी उत्तर प्रदेश की 8 लोकसभा सीटों पर आज मतदान हो रहा है.