‘मन की बात बोर है, चौकीदार चोर है’: मोदी सरकार पर बना रैप सॉन्ग
यह चौकीदार रैप मोदी सरकार के वादों का व्याख्यान कर रही है. फिलहाल इस रैप सॉन्ग ने सोशल मीडिया पर धूम मचा दी है.
बीते 13 अप्रैल को फक योर फ़कीरी टाइटल के साथ एक विडियो यूट्यूब अपलोड किया गया. इसका नामकरण प्रसून जोशी द्वारा लिए गए प्रधानमंत्री मोदी के इंटरव्यू के आधार पर किया गया था. इस विडियो के लिंक में “हर भारतीय के बैंक खाते में प्रधानमंत्री मोदी द्वारा 15 लाख रुपए भेजे जाएंगे” लिखा था.
यह चौकीदार रैप मोदी सरकार के वादों का व्याख्यान कर रही है. फिलहाल इस रैप सॉन्ग ने सोशल मीडिया पर धूम मचा दी है.
यह चौकीदार रैप प्रधानमंत्री मोदी के 2014 लोकसभा चुनाव के दौरान कालाधन वापस लाने के चुनावी भाषण से शुरू होता है. इस रैप सॉन्ग का ताल ‘एमिनेम लूज़ योरसेल्फ’ के ताल पर बनायी गई है. इस रैप में मोदी सरकार के पांच वर्षों के कार्यकाल का प्रस्तुत किया गया है.
‘चौकीदार चोर है’ के कोरस के साथ यह रैप नोटबंदी, कालाधन, रोजगार और अच्छे दिन जैसे पीएम के वादे को लेकर गाया गया है. गाने के बोल हैं..कालाधन आएगा…गरीबी को हटाएगा…जॉब लगाएगा…कहता अच्छे दिन लाएगा…
इसके बाद यह रैप मोदी सरकार की विफलता को प्रस्तुत करता है. झूठे तेरे वादे..चोर निकल कर भागे..ये चौकीदार सोता और देशवासी जागे हैं…सच का निशान नहीं…सरकार का ईमान नहीं..प्रजा गला फाड़े…राजा के देखो कान नहीं…
इसके बाद यह गाना भाजपा की विचारधारा को बताती है (एकता की हत्या बोलो राम नाम सत्य है…. जनता की आंख पे पर्दा तु खींच दे). वहीं, पुलवामा आतंकी हमला और बालाकोट हवाई हमले के बाद भाजपा द्वारा शहीदों के नाम पर वोट मांगने को लेकर भी मोदी सरकार पर निशाना साधा गया है (बूथ की हो बात तो शहीद को भी बेंच…ऊंची दुकान पर जहरीला पकवान… फ* योर फकीरी तेरा पर्यावेट विमान…वार का है शौक इसे ये बंदा आदमखोर है).
https://www.youtube.com/watch?v=g1c1gEsRMqU
इसके साथ ही गाने में गाय से संबंधित हिंसा को लेकर (चाय पर है चर्चा या गाय पर है चर्चा), नागरिक स्वतंत्रता और पत्रकारों की हत्या ( मरती आज़ादी, मरवाने के हम आदी है, गौरी लंकेश जेसै क़त्ल हो गया आसान, जो बोला वो मरा, जो है वो ज़िदा बेज़ुबान), साथ ही मुख्यधारा की मीडिया की स्थिति (आजकल है सच वहीं जो मीडिया दिखाती है)
इस रैप सॉन्ग को सोशल मीडिया पर अब तक 5,000 से अधिक बार देखा जा चुका है. बता दें कि मोदी सरकार के ख़िलाफ़ इस गाने की सोशल मीडिया पर खूब चर्चा हो रही है.
Gully gully mein shor hai.
Yeh chowkidaar chor hai!Whoever this MC Ghalib is, this is one hell of a protest video!https://t.co/BWJRAIOTiN
— Amit Varma (@amitvarma) April 17, 2019
"Mann ki baat bore hai
Ye chowkidar chor hai."Set to the beat of 'Lose Yourself' with the lyrical cadence of 'Apna Time Aayega' – this is a must watch election rap.https://t.co/6jRZmQu4Ij
— Saurabh Somani (@saurabh_42) April 17, 2019
पिछले महीने भी कलाकार आमिर अज़ीज़ ने इसी तरह का एक गाना ‘अच्छे दिन ब्लूज़’ गाया था. अज़ीज़ के इस गाने ने भी सोशल मीडिया पर धूम मचा दी थी.
https://www.youtube.com/watch?v=BPJyGE0CDbU