वाह रे चौकीदारी: भारतीय जनता पार्टी ने चुराया कार्टूनिस्ट सतीश आचार्य का कार्टून
पिछले महीने एक वेबसाइट ने शिकायत की थी कि भाजपा ने उसके वेब टेम्पलेट कोड का इस्तेमाल किया और उसे क्रेडिट भी नहीं दिया.
देश की चौकीदारी करने वाले नरेन्द्र मोदी की भारतीय जनता पार्टी ने कार्टूनिस्ट सतीश आचार्य के कार्टून की चोरी कर ली है.
इसे लेकर सतीश आचार्य ने ट्विटर पर भाजपा के कर्नाटक विंग को लताड़ा है. उन्होंने कहा है कि भाजपा ने उनका कार्टून इस्तेमाल करने से पहले अनुमति नहीं ली थी. इसके साथ ही सतीश आचार्य का कहना है कि भाजपा ने उनके कार्टून का इस्तेमाल करने से पहले कार्टून से उनका नाम हटा दिया है.
कार्टूनिस्ट सतीश आचार्य ने कहा है कि भाजपा वालों ने इस कार्टून को बनाने वाले को क्रेडिट देना भी उचित नहीं समझा है.
Such a shame @BJPKarnataka! You use my cartoon after erasing my signature and don't even bother to give credit! pic.twitter.com/g1bX9khD4e
— Satish Acharya (@satishacharya) April 16, 2019
बता दें कि भारतीय जनता पार्टी पर इस तरह के कलाओं की चोरी के आरोप लगते रहे हैं. पिछले महीने एक वेबसाइट ने शिकायत की थी कि भाजपा ने उसके वेब टेम्पलेट कोड का इस्तेमाल किया और इसके बदले उसे क्रेडिट भी नहीं दिया.
इसके साथ ही हैदराबाद स्थित आईटी सेक्टर के कुछ विशेषज्ञों का कहना था कि 2012 में उन्होंने “वन नेशन वन कार्ड” तकनीक का ट्रेडमार्क लिया था. लेकिन, मोदी सरकार ने बिना आईटी कानूनों का पालन किए इसे हथिया लिया. इस स्टार्टअप ने मोदी सरकार पर बौद्धिक चोरी का आरोप लगाया है.