आम चुनाव में कांग्रेस पार्टी का समर्थन करेगा भारतीय किसान यूनियन, कहा- कांग्रेस ने मेनिफ़ेस्टो में दिखा नीतियों में बदलाव
एस. भूपिन्द्र सिंह मान ने कहा कि वही दूसरी तरफ भाजपा सरकार ने अपने पांच साल के कार्यकाल में किसानों के हितों को बिल्कुल भी गंभीरता से नहीं लिया है.
किसानों के हक की आवाज़ उठाने वाले संगठन भारतीय किसान यूनियन ने कहा है कि वह इस लोकसभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी को समर्थन करेगी.
पूर्व लोकसभा सांसद और भारतीय किसान यूनियन के अध्यक्ष एस. भूपिन्द्र सिंह मान ने सोमवार, 15 अप्रैल को ट्विटर पर एक विडियो जारी किया. इसमें उन्होंने कहा कि भाजपा और कांग्रेस दोनों ही पार्टियों का मेनिफ़ेस्टो की तुलना करने के बाद फ़ैसला लिया गया है कि भारतीय किसान यूनियन आम चुनाव में कांग्रेस पार्टी को समर्थन देगी.
भूपिन्द्र सिंह मान का कहना है कि पहले की नीति ऐसी थी कि दूसरे समूहों के लाभ के लिए किसानों के लिए ग़लत नीतियां बनाई जाती थीं, हमने इस पर रोक लगाने की मांग की थी.
उन्होंने कहा, “कांग्रेस ने अपने में नीतियों को लेकर बदलाव किए हैं. वही दूसरी तरफ भाजपा सरकार ने अपने पांच साल के कार्यकाल में किसानों के हितों को बिल्कुल भी गंभीरता से नहीं लिया है.
Please see the live telecast of S. Bhupinder Singh Mann Ex MP, National President of BKU, Chairman of All India Kisan Coordination Committee. BKU decides to support @INCIndia
After evaluating the Manifesto of #BJPSankalpPatr2019, INC https://t.co/dvtOFfkuyY— Bhartiya Kisan Union (Mann) (@BKU_KisanUnion) April 15, 2019
किसान नेता का कहना है, “हमने हमेशा से कर्ज़माफ़ी की बजाय कर्ज मुक्ति के सिद्धांत की वकालत की है. कांग्रेस के मेनिफ़ेस्टो में इसकी झलक मिलती है.”
उन्होंने कहा कि हमारी मांग थी कि किसानों के लिए अलग बजट का प्रावधान किया जाए, कांग्रेस ने उसे भी माना है.
भूपिन्द्र सिंह मान का कहना है, “हम इन सांप्रदायिकता फ़ैलाने वाले लोगों (भाजपा) का विरोध करते हैं. ये देश के लिए ख़तरनाक हैं. हम कांग्रेस की सरकार बनाने के लिए इस चुनाव में उनका समर्थन और भाजपा का विरोध करेंगे.”