पैसा और लड़की सप्लाई करने पर मिलता है टिकट, BJP सांसद हरिओम पांडेय ने पार्टी पर लगाया संगीन आरोप
हरिओम पांडे उत्तर प्रदेश के अंबेडकर नगर से सांसद हैं.
भारतीय जनता पार्टी के नेता और अंबेडकरनगर से निवर्तमान सांसद हरिओम पांडेय ने पार्टी के वरिष्ठ नेताओं पर कई संगीन आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा है कि भाजपा में पैसा और लड़की की सप्लाई करने पर टिकट मिलता है.
टीवी9भारतवर्ष के मुताबिक हरिओम पांडेय अंबेडकरनगर सीट से अपना टिकट कटने से नाराज थे. इसे लेकर उन्होंने पार्टी के आलाकमान पर आरोप लगाया कि पैसा और लड़की की सप्लाई करने के कारण ही भाजपा में टिकट मिलती है. उन्होंने यह भी कहा कि उत्तर प्रदेश में ब्राह्मणों की हत्या की जा रही है. उन्होंने कहा कि भाजपा को एक ब्राह्मण का श्राप लगेगा.
बता दें कि सोमवार को भाजपा ने उत्तर प्रदेश में उम्मीदवारों की नई लिस्ट जारी की थी. पार्टी ने गोरखपुर से फिल्म कलाकार रवि किशन को चुनाव मैदान में उतारा है. इसके साथ ही भरी सभा में विधायक के साथ जुतेबाजी करने वाले भाजपा सांसद शरद यादव को पार्टी ने टिकट नहीं दिया है.