भाजपा सांसद मेनका गांधी की वोटरों को धमकी: वोट प्रतिशत के हिसाब से होगी गांवों की ग्रेडिंग, जहां कम वोट पड़े वहां नहीं पहुंचेगा “विकास”
इससे पहले मेनका गांधी ने मुसलमान वोटरों को धमकाया था.
हाल ही में मुस्लिम वोटरों को धमकाने के बाद भाजपा सांसद और केन्द्रीय मंत्री मेनका गांधी ने एक और विवादास्पद बयान दिया है. उन्होंने कहा है कि चुनाव जीतने के बाद वो उन क्षेत्रों का ज्यादा विकास करेंगी जहां से उन्हें ज्यादा वोट मिलेगा.
भाजपा सांसद मेनका गांधी ने पीलीभीत में कहा है कि वह चुनाव जीतने के बाद वोट प्रतिशत के हिसाब से गांवों को वर्गीकृत करेंगी, जहां उन्हें ज्यादा वोट मिला होगा उस गांव का विकास ज्यादा किया जाएगा.
उनका कहना है कि जिन गांवों से भाजपा को 80 प्रतिशत वोट मिलेंगे उन्हें ए कैटगरी में रखा जाएगा. जिनमें 60 प्रतिशत वोट मिलेंगे उन्हें बी कैटगरी में रखा जाएगा. इसी प्रकार जिन गांवों में 50 प्रतिशत या उससे कम वोट मिलेगा, उन्हें सी कैटगरी में रखा जाएगा और जिन गांवों में भाजपा को 30 प्रतिशत वोट मिलेंगे उन्हें डी कैटगरी में रखा जाएगा. गो न्यूज़ ने मेनका गांधी का इस संदर्भ में भाषण को साझा किया है.
https://twitter.com/GoNews24x7/status/1117662595832352769
इससे पहले मेनका गांधी ने मुसलमान वोटरों को धमकाते हुए कहा था कि अगर मुसलमान लोग उन्हें वोट नहीं देंगे तो जीतने के बाद उनका काम भी नहीं कर पाऊंगी.