May a good source be with you.

बिहार: BJP नेता अश्विनी चौबे ने कहा- राबड़ी देवी घूंघट में रहें तो अच्छा होगा, राबड़ी बोलीं- भाजपा नहीं चाहती कि चूल्हा-चौका से आगे बढ़े महिलाएं

राबड़ी देवी ने कहा, “भाजपा के इतनी महिलाएं राजनीति में हैं, अश्विनी चौबे अपनी पार्टी की महिलाओं को कहेंगे कि घूंघट में रहें?”

भाजपा नेता और बिहार सरकार में मंत्री अश्विनी कुमार चौबे द्वारा महिला विरोधी टिप्पणी किए जाने को लेकर बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी ने निशाना साधा है. अश्विनी चौबे ने कहा था कि राबड़ी देवी भाभीजी हैं और वे घूंघट में ही रहे तो ज्यादा अच्छा होगा.

मीडिया से बात करते हुए अश्विनी कुमार चौबे ने बीते दिनों कहा था, “एनडीए में कोई फूट नहीं है. बीजेपी, जदयू और लोजपा चट्टानी एकता के साथ खड़ी है. यह पहले फ़ेज में भी दिखाई दे रहा है.” राबड़ी देवी द्वारा एनडीए में मतभेद के सवाल पर अश्विनी चौबे ने कहा, “राबड़ी देवी को क्या कहिएगा, वो तो भाभी जी हैं. मैं कहूंगा कि आप घूंघट में ही रहिए तो ज्यादा अच्छा होगा.”

भाजपा नेता अश्विनी कुमार चौबे के बयान पर राबड़ी देवी ने कहा है, “अश्विनी चौबे जो आरोप लगा रहे हैं कि महिला चूल्हा-चौका करे, घूंघट में रहे, यह पूरा देश की महिलाओं का अपमान है. अश्विनी चौबे का कहना है कि महिलाएं जॉब, राजनीति ना करें. भाजपा के इतनी महिलाएं राजनीति में हैं, अश्विनी चौबे अपनी पार्टी की महिलाओं को कहेंगे कि घूंघट में रहें?”

You can also read NewsCentral24x7 in English.Click here
+