राहुल गांधी ने बाबा साहब को किया नमन, कहा- संविधान के सिद्धांतों न्याय, स्वतंत्रता, समानता और भाईचारे के प्रति खुद को करें समर्पित
राहुल गांधी ने कहा कि ऐसे लोग जो बाबा साहब को इस दिन श्रद्धांजलि देते हैं, लेकिन दूसरी ओर बाबा साहब के उन सिद्धांतों को कमजोर करने का काम करते हैं, वे लोग बाबा साहब का अपमान करते हैं.
कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने बाबा साहब भीमराव अंबेडकर की जयंती के मौके पर उन्हें याद किया है. राहुल गांधी ने कहा है कि बाबा साहब की जयंती पर हम संविधान के चार सिद्धांतों न्याय, स्वतंत्रता, समानता और भाईचारे को स्थापित करने के लिए फिर से समर्पित हों.
राहुल गांधी ने ट्विटर पर लिखा, “बाबा साहब की जयंती के मौके पर हमलोग संविधान के चार सिद्धांतों न्याय, स्वतंत्रता, समानता और भाईचारे प्रति खुद को समर्पित करें.” आगे राहुल गांधी ने कहा कि ऐसे लोग जो बाबा साहब को इस दिन श्रद्धांजलि देते हैं, लेकिन दूसरी ओर बाबा साहब के उन सिद्धांतों को कमजोर करने का काम करते हैं, वे लोग बाबा साहब का अपमान करते हैं.
On Dr Babasaheb Ambedkar’s jayanti, let us re-dedicate ourselves to the 4 universal values of JUSTICE, LIBERTY, EQUALITY & FRATERNITY enshrined in our Constitution.
Those who pay him tributes on this day, while insidiously weakening these values, do his memory disservice.
— Rahul Gandhi (@RahulGandhi) April 14, 2019
बता दें कि मोदी सरकार में देश के दलितों और पिछड़ों के साथ अत्याचार की घटनाएं बढ़ी हैं. भाजपा शासित कई राज्यों से दलित परिवारों को बुरी तरह पीटे जाने और अपमानित करने की ख़बरें सामने आती रहती हैं.