शर्मनाकः दूसरी जाति के पुरुष से प्रेम-विवाह करने पर महिला को मिली सजा, अपने कंधे पर बैठाकर पति को गांव में घुमाया
एसपी विनीत जैन ने कहा, “कुछ लोगों ने महिला के साथ गलत व्यवहार किया है और उसका अपमान किया है. इस मामले में पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार किया है.”
मध्यप्रदेश के झाबुआ ज़िले के देवीगढ़ गांव में दूसरी जाति के पुरुष के साथ विवाह करने पर एक महिला को सार्वजनिक तौर पर सजा देने का शर्मनाक मामला सामने आया है.
गांव के लोगों ने कथित तौर पर महिला को सजा देने के लिए उसके पति को कंधे पर बैठाकर चलने पर मजबूर किया.
#WATCH Madhya Pradesh: Villagers force a woman to carry her husband on her shoulders as a punishment in Devigarh, Jhabua allegedly for marrying a man from a different caste. (12.4.19) pic.twitter.com/aNUKG4qX7p
— ANI (@ANI) April 13, 2019
इस घटना का विडियो सोशल मीडिया पर तेज़ी से वायरल हो रहा है. 33 सेकेंड के विडियो में महिला को अपने पति को कंधे पर ले जाते हुए दिखाई दे रही है. महिला के आसपास मर्दों का एक हुजुम चल रहा है.
अपने पति को कंधे पर रखकर चलती महिला के पैर जब डगमगाता या वह धीमी पड़ती तो वहां मौजूद लोग उसका मज़ाक उड़ाते हैं.
झाबुआ के एसपी विनीत जैन ने कहा, “ झाबुआ में कुछ लोगों ने महिला के साथ गलत व्यवहार किया है और उसका अपमान किया है. इस मामले में पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार किया है. वहीं, अन्य आरोपियों को पकड़ने की कवायद जारी है.”
Vineet Jain, SP Jhabua: Some people in a group disrespected a woman in Devigarh, Jhabua. A case has been registered against all of them and 2 people have been arrested so far. (12.4.19) pic.twitter.com/OadCHnt92S
— ANI (@ANI) April 13, 2019