टैक्स में अंबानी को छूट और राफ़ेल सौदे में लूट के लिए चुनावी बॉन्ड लेकर आई BJP: सीताराम येचुरी
सीताराम येचुरी ने कहा कि आम जनता ने कुछ विमानों के लिए 41 प्रतिशत अधिक दाम दिए. मोदी के इस फॉर्मूले ने उनके दोस्तों की मदद की है.
भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) के महासचिव सीताराम येचुरी ने कथित तौर पर अनिल अंबानी की मदद करने के लिए प्रधानमंत्री मोदी पर हमला बोला है. आरोप है कि प्रधानमंत्री मोदी ने राफ़ेल विमान सौदे के जरिए फ्रांस सरकार से अनिल अंबानी का 143 मिलियन यूरो का कर्ज़ माफ़ कराया है.
फ्रांस के अख़बार ले मॉन्दे के अनुसार फ्रांस की सरकार ने अनिल अंबानी का 143.7 मिलियन यूरो का कर्ज माफ़ किया है. यह कर्ज माफ़ी प्रधानमंत्री मोदी द्वारा राफ़ेल विमान सौदे की प्रक्रिया पूरी करने के बाद की गई.
ट्विटर पर सीताराम येचुरी ने लिखा है, “मोदी ने फ्रांस जाकर, राष्ट्रीय सुरक्षा से समझौता करते हुए एचएएल से सौदा वापस करके उद्योगपति अनिल अंबानी को दे दिया. इसके लिए आम जनता ने कुछ विमानों के लिए 41 प्रतिशत अधिक दाम दिए. मोदी के इस फॉर्मूले ने उनके दोस्तों की मदद की है.”
Modi goes to France, compromises national security by signing on fewer aircraft, gives deal to crony Ambani, HAL is kept out.
So the public pays 41% higher amount for fewer aircraft and crony also gets massive tax breaks. Modi formula of helping his rich friends. #RafaleScam https://t.co/LCsoLRpWMU— Sitaram Yechury (@SitaramYechury) April 13, 2019
इसके बाद एक अन्य ट्वीट में सीताराम येचुरी ने लिखा है, “अब सारी कड़ियां जुड़ रही हैं. राफ़ेल घोटाले में प्रधानमंत्री कार्यालय सीधे तौर पर जुड़ा हुआ है. सीताराम येचुरी ने फ्रांस के राष्ट्रपति फ्रांस्वा ओलांद के उस बयान का जिक्र भी किया, जिसमें उन्होंने कहा था कि अनिल अंबानी को राफ़ेल सौदे में पार्टनर के तौर पर चुनने का सुझाव प्रधानमंत्री मोदी ने दिया था. इससे अनिल अंबानी और नरेन्द्र मोदी के बीच संबंध जाहिर तौर पर दिखता है.
The whole nexus is now coming out into the open. PMO was directly involved in Rafale scam bypassing our Air Force, and NSA was illegally negotiating in Paris. As former French President said, Modi asked for Anil Ambani as a partner for the deal. And now this – French tax waivers pic.twitter.com/djgZxkLzax
— Sitaram Yechury (@SitaramYechury) April 13, 2019
इसके बाद सीपीआई एम नेता ने कहा कि मोदी सरकार ने अनिल अंबानी को फ़ायदा पहुंचाने के लिए राफ़ेल समझौते को महंगा किया. आगे सीताराम येचुरी ने कहा कि चुनावी बॉन्ड के आंकड़े जारी ना करके भारतीय जनता पार्टी भ्रष्टाचार को कानूनी रूप दे रही है.
So, our public money is used by Modi govt to pay exorbitantly more for far fewer Rafale fighters than required, to benefit a crony businessman through the defence deal and French tax benefit. No wonder BJP introduced secret Electoral Bonds for party funding, legalising corruption https://t.co/zyMEqtFGAV
— Sitaram Yechury (@SitaramYechury) April 13, 2019