हम निभाएंगेः राहुल गांधी का वादा, 24 लाख खाली पड़े सरकारी पदों को भरेगी कांग्रेस, 10 लाख सेवा मित्रों की नियुक्ति
राहुल गांधी ने कहा कि कांग्रेस राज्य सरकार के साथ मिलकर पंचायत और स्थानीय निकायों में सेवा मित्रों की नियुक्ति करेगी.
कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने केंद्र में कांग्रेस की सरकार बनने पर खाली पड़े सरकारी पदों को 31 मार्च 2020 तक भरने का वादा किया है.
राहुल गांधी ने ट्वीट कर कहा, “आज सरकारी विभागों में 24 लाख पद खाली पड़े हैं. लेकिन कांग्रेस की सरकार 31 मार्च 2020 तक सभी खाली पदों को भर देगी.”
आज सरकारी विभागों में 24 लाख पद खाली पड़े हैं।
हमारी सरकार 31 मार्च 2020 तक सभी खाली पदों को भर देगी।
पंचायत और स्थानीय निकायों में, राज्य सरकार के साथ मिलकर 10 लाख 'सेवा मित्रों' भी की नियुक्ति करेंगे। pic.twitter.com/owF2CJdEDC
— Rahul Gandhi (@RahulGandhi) April 12, 2019
कांग्रेस अध्यक्ष ने यह भी वादा किया कि पंचायत और स्थानीय निकायों में राज्य सरकार के साथ मिलकर कांग्रेस पार्टी 10 लाख सेवा मित्रों की नियुक्ति करेगी.
ग़ौरतलब है कि कांग्रेस ने अपने घोषणापत्र में न्याय योजना के तहत 20 फीसदी गरीब परिवारों को सालाना 72 हजार रुपए देने, किसानों के लिए अगल बजट, युवा रोज़गार और मुफ्त शिक्षा समेत कई वादे किए हैं.