भाजपा में भारी फूट: नागरिकता (संशोधन) विधेयक लागू करने का वादा पूरा किया तो कर लूंगा आत्महत्या, जानें किस BJP उम्मीदवार ने अमित शाह को दी धमकी
भारतीय जनता पार्टी ने अपने चुनावी मेनिफ़ेस्टो में वादा किया है कि अगर वह सत्ता में आती है तो नागरिकता (संशोधन) विधेयक को लागू किया जाएगा.
पूर्वोत्तर के राज्यों में नागरिकता (संशोधन) विधेयक को लागू करने को लेकर आक्रामक भाजपा को उसके ही नेता ही झटका दिया है. मेघालय के शिलांग लोकसभा सीट से भाजपा के उम्मीदवार संबोर शुल्लाई ने कहा है कि अगर मेघालय या पूर्वोत्तर के किसी भी राज्य में नागरिकता संशोधन विधेयक को लागू किया जाता है तो वह अपनी जान दे देंगे.
समाचार एजेंसी आईएएनएस की रिपोर्ट के मुताबिक 11 अप्रैल को आम चुनाव में अपना वोट डालने के बाद संबोर शुल्लाई ने कहा, “संबोर शुल्लाई जब तक जिंदा है तबतक नागरिकता संशोधन विधेयक को नहीं लागू किया जा सकता. मैं अपनी जान दे दूंगा. मेघालय या पूर्वोत्तर के दूसरे राज्यों में यह विधेयक लागू किए जाने से पहले मैं आत्महत्या कर लूंगा.”
भारतीय जनता पार्टी ने अपने चुनावी मेनिफ़ेस्टो में वादा किया है कि अगर वह सत्ता में आती है तो नागरिकता (संशोधन) विधेयक को लागू किया जाएगा.
भाजपा नेता शुल्लाई ने कहा कि देश के दूसरे हिस्से में नागरिकता (संशोधन) विधेयक लागू किया जाए, इससे उन्हें कोई आपत्ति नहीं है. उन्होंने कहा, “मैं पहले भी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, भाजपा के केन्द्रीय नेताओं तथा ग़ैर सरकारी संगठनों के पास पत्र लिखकर कह चुका हूं कि मेघालय और पूर्वोत्तर के दूसरे राज्यों को नागरिकता (संशोधन) विधेयक से छूट दी जाए. इस विधेयक में संशोधन की आवश्यकता है.”