May a good source be with you.

फोटोशॉपः भाजपा का प्रचार करते दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह की झूठी ख़बर वायरल

ऑल्ट न्यूज़ की पड़ताल

फिल्म स्टार जोड़ी दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह की एक तस्वीर फेसबुक पर एक पेज द्वारा पोस्ट की गई है। तस्वीर में दोनों केसरिया स्कार्फ डाले दिखाई दे रहे हैं, जिन पर ‘वोट फॉर बीजेपी एन मोदी’ छपा हुआ है। तस्वीर के साथ पोस्ट किए गए संदेश में लिखा है, ‘कमल का बटन दबाकर देश की तरक्की में भागीदार बनें’।

यह पोस्ट, ‘एक बिहारी 100 पे भारी‘ पेज का है। इस पेज की फ़ॉलोअर्स संख्या 36,000 से थोड़ा अधिक है। हालांकि इस पोस्ट को 4,000 से अधिक बार पहले ही शेयर किया जा चुका है। इसे ‘मैं भी चौकीदार‘ ग्रुप में भी पोस्ट किया गया है। एक यूज़र द्वारा किए गए पोस्ट के 2,600 से अधिक शेयर हुए हैं।

फोटोशॉप तस्वीर

इस तस्वीर को फॉटोशॉप करके बनाया गया है। ऑल्ट न्यूज़ ने इस तस्वीर की गूगल पर रिवर्स इमेज सर्च की तो मूल तस्वीर मिली जिसे 30 नवंबर 2018 को खींचा गया था। दीपिका और रणवीर सिद्धिविनायक मंदिर गए थे, जहां यह तस्वीर ली गई थी। इसे कई मीडिया संगठनो ने भी प्रकाशित किया था।

जैसा कि ऊपर की तस्वीर से स्पष्ट है, दोनों ने सादे केसरिया स्कार्फ डाल रखे थे, भाजपा के प्रचार वाले स्कार्फ नहीं। मूल तस्वीर के साथ छेड़छाड़ की गई थी। फोटोशॉप की हुई और वास्तविक दोनों तस्वीरों को तुलना के लिए नीचे अगल-बगल पोस्ट किया गया है।

You can also read NewsCentral24x7 in English.Click here
+