उत्तर प्रदेशः दलितों को वोट देने से रोकने के लिए पुलिस ने किया बल प्रयोग, बसपा ने चुनाव आयोग को दी सूचना
इस मामले में बसपा महासचिव सतीश चंद्र मिश्रा ने डीजीपी ओपी सिंह से फोन पर शिकायत दर्ज करवाई है.
उत्तर प्रदेश में बहुजन समाज पार्टी (बसपा) ने दावा किया है कि यूपी पुलिस दलित मतदाताओं को मतदान केंद्रों तक पहुंचने से रोक रही है.
एएनआई के अनुसार इस मुद्दे को लेकर बसपा ने चुनाव आयोग को सूचना दी है. बसपा ने आरोप लगया कि पुलिस हुक्मरानों के इशारे पर कार्रवाई कर रही थी.
उन्होंने कहा, “हमें अलग-अलग मतदान केंद्रों से सूचना मिल रही है कि उत्तर प्रदेश पुलिस बसपा के मतदाताओं और विशेष रूप से दलितों मतदाताओं को बल प्रयोग से मतदान केंद्रों तक जाने से रोका रही है.”
BSP writes to EC: We are receiving info from various polling stations that BSP voters specially dalits are being stopped from reaching polling booths by use of force by UP police. All this is apparently being done on diktat of higher-ups. Immediate intervention is required.
— ANI UP/Uttarakhand (@ANINewsUP) April 11, 2019
आजतक की ख़बर के अनुसार इस मामले में बसपा महासचिव सतीश चंद्र मिश्रा ने डीजीपी ओपी सिंह से फोन पर शिकायत दर्ज करवाई है.
बता दें कि उत्तर प्रदेश की 8 लोकसभा सीटों पर पहले चरण के मतदान हो रहे हैं.