सोनिया गांधी ने रायबरेली से पर्चा भरा, नामांकन से पहले किया रोड शो
सोनिया पांचवीं बार रायबरेली लोकसभा सीट से चुनावी मैदान में उतरी हैं.
संप्रग अध्यक्ष सोनिया गांधी ने गुरुवार को रायबरेली लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र से अपना नामांकन पत्र दाखिल किया. नामांकन पत्र भरने से पहले गांधी ने रोडशो किया.
सुबह उन्होंने पुत्र राहुल गांधी और पुत्री प्रियंका गांधी वाड्रा के साथ कांग्रेस कार्यालय में पूजा अर्चना और हवन किया.

इसके बाद कलेक्ट्रेट तक उन्होंने रोड शो किया. इस दौरान परिवार के सदस्य उनके साथ मौजूद थे. उत्साह से भरे कांग्रेस कार्यकर्ताओं के नारे गूंज रहे थे और वे रोडशो के रास्ते में नाचते गाते नजर आये.

सोनिया पांचवीं बार रायबरेली लोकसभा सीट से चुनावी मैदान में हैं. उनका मुकाबला हाल ही में कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल हुए दिनेश प्रताप सिंह से है. सपा—बसपा—रालोद गठबंधन ने इस सीट पर कोई उम्मीदवार नहीं उतारा है.
रायबरेली को कांग्रेस का मजबूत गढ़ माना जाता है. सोनिया यहां से चार बार 2004, 2006 :उपचुनाव:, 2009 और 2014 में चुनाव जीत चुकी हैं.