शर्मनाकः मतदान केंद्रों के भीतर देखे गए ‘Namo’ लेबल वाले खाने के पैकेट? जानें कहां
इस मामले को लेकर डीएम ने कहा, “ऐसी सामान्य बातों पर ध्यान क्यों दें.’
भारतीय जनता पार्टी द्वारा लगातार आचार संहिता के उल्लंघन की ख़बरें सामने आ रही है. मतदान के पहले दिन उत्तर प्रदेश के गौतम बुद्ध नगर निर्वाचन क्षेत्र में मतदान केंद्रों के भीतर ’नमो’ लेबल वाले खाद्य पैकेट देखे गए हैं.
कई लोगों ने सोशल मीडिया पर नमो लेबल के खाने के पैकेट के फोटो व विडियो शेयर किए हैं. एक वायरल विडियो में पुलिस की गाड़ी के अंदर खाने के पैकेट को देखा जा सकता है.
#NaMo food packets being taken inside a polling booth by @sspnoida. This food is being taken inside 15 A booth of Noida @ECISVEEP ##GautamBudhNagar constituency #UP #Noida #LokSabhaElections2019 pic.twitter.com/wbN8RCuolK
— Kirandeep Bhatia (@raydeep) April 11, 2019
https://twitter.com/ravsbaws/status/1116199608789737473
टाइम्स नाउ की रिपोर्ट के अनुसार यह फूड पैकेट नोएडा सेक्टर 15 के पोलिंग बूथ में देखे गए थे. केंद्रीय मंत्री महेश शर्मा गौतम बुद्ध नगर से मौजूदा सांसद हैं. इस मामले को लेकर डीएम ने कहा कि “ऐसी सामान्य बातों पर ध्यान क्यों दें.’
न्यूज़सेन्ट्रल24×7 स्वतंत्र रूप से विडियो और फोटो को सत्यापित करने में सक्षम नहीं है.
हालांकि बाद में गौतमबुद्ध नगर के एसएसपी वैभव कृष्ण ने ट्वीट पर कहा कि कुछ पुलिसकर्मियों द्वारा राजनीतिक पार्टी के खाने के पैकेट वितरित करने की गलत ख़बर फैलाई जा रही है. उन्होंने कहा, “स्थानीय स्तर पर कुछ खाद्य पैकेटों को नमो फूड शॉप से खरीदा गया और किसी राजनीतिक पार्टी से इसका संबंध नहीं है. कुछ लोग गलत और राजनीतिक अफवाहें फैला रहे हैं.”
Appeal to all that do not trust rumours. Pls go by facts @noidapolice @dgpup @PTI_News @adgzonemeerut @igrangemeerut @ceoup @ceouptweets @Uppolice pic.twitter.com/Pi3besBOsY
— sspnoida (@sspnoida) April 11, 2019
बता दें कि, 20 राज्यों में लोकसभा की 91 सीटों पर पहले चरण का मतदान आज हो रहे हैं.