लोकसभा चुनावः राहुल गांधी ने अमेठी से भरा पर्चा, नामाकंन दाखिल करने से पहले किया रोड शो
अमेठी में राहुल गांधी का मुकाबला भाजपा की केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी से है.
कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी बुधवार को अमेठी की लोकसभा सीट से अपना नामांकन पत्र दाख़िल कर दिया है.
नामाकंन पत्र दाखिल करने से पहले राहुल गांधी ने रोड शो किया. रोड शो के दौरान राहुल गांधी की मां सोनिया गांधी, बहन प्रियंका गांधी वाड्रा, बहनोई रॉबर्ट वाड्रा और उनके दोनों बच्चे भी शामिल थे.

इस रोड शो में कांग्रेस कार्यकर्ताओं का उत्साह देखते ही बना. मुंशीगंज से शुरू हुए रोड शो में सड़क किनारे कांग्रेस समर्थकों की भारी भीड़ देखने को मिली. कार्यकर्ता अपनी के हाथों में कांग्रेस का झंडा लिये रैली में चल रहे थे.
महिलाएं घर से छज्जों से फूलों की बारिश कर रही थी. भारी गर्मी में भी कार्यकर्ताओं का लंबा जुलूस राहुल गांधी के काफिले के साथ चल रहा था.

ग़ौरतलब है कि कांग्रेस के गढ़ अमेठी में राहुल गांधी का मुकाबला भाजपा की केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी से है. राहुल ने केरल के वायनाड से भी नामांकन भरा है.
पीटीआई इनपुट्स के साथ