विज्ञान और टेक्नॉलजी पर GDP का 2 फ़ीसदी हिस्सा ख़र्च करेगी कांग्रेस सरकार: राहुल गांधी का वादा
राहुल गांधी ने कहा कि वैज्ञानिकों और शोधकर्ताओं के सभी रिक्त पदों पर 12 महीने के अंदर भर्ती होगी.
लोकसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने अपने घोषणापत्र में किसान, न्याय, रोज़गार संबंधी प्रमुख बिंदुओं को शामिल किया है. इसी बीच राहुल गांधी ने मंगलवार को कहा कि कांग्रेस सत्ता में आने के बाद उद्योगों के साथ मिलकर विज्ञान और प्रौद्योगिकी पर GDP का 2 प्रतिशत खर्च करेगी.
राहुल गांधी ने फ़ेसबुक पर पोस्ट करके कहा कि हमारा मानना है विज्ञान, प्रौद्योगिकी और नवाचार में किया गया निवेश, देश के भविष्य के लिए निवेश होता है. कांग्रेस की सरकार, विज्ञान और प्रौद्योगिकी पर, उद्योगों के साथ मिलकर, GDP का 2 प्रतिशत खर्च करेगी. वैज्ञानिकों और शोधकर्ताओं के सभी रिक्त पदों को 12 महीने के अंदर भर दिया जाएगा.
ग़ौरतलब है इससे पहले राहुल गांधी ने शिक्षा को लेकर सरकारी स्कूलों में 1 से 12 वीं कक्षा तक की पढ़ाई को अनिवार्य और मुफ्त करवाने का वादा किया था.