“हर थाली में भोजन, हर हाथ में कलम”: राजद ने आम चुनाव के लिए जारी किया मेनिफ़ेस्टो
राजद नेता तेजस्वी यादव ने कांग्रेस पार्टी के घोषणापत्र से सहमति जताई है.
राष्ट्रीय जनता दल ने आम चुनाव के लिए अपना मेनिफ़ेस्टो जारी कर दिया है. सोमवार को पटना में पार्टी नेता तेजस्वी यादव ने इसे जारी किया.
राजद ने अपने घोषणापत्र का नाम “प्रतिबद्ध पत्र” रखा है. इसमें पार्टी ने आरक्षण, पिछड़ी जातियों के कल्याणकारी योजनाएं, पलायन रोकने के लिए नौकरियों का सृजन, और ताड़ी को टैक्स फ़्री करने का वादा किया है. मेनिफ़ेस्टो की मुख्य बात हर थाली में भोजन और हर हाथ में कलम देने का वादा किया है.
द हिन्दू के मुताबिक तेजस्वी यादव ने कांग्रेस पार्टी के घोषणापत्र को भी अपना समर्थन दिया है. तेजस्वी यादव ने कहा है, “राष्ट्रीय जनता दल कांग्रेस पार्टी द्वारा जारी मेनिफ़ेस्टो का भी समर्थन करती है.”
राजद के मेनिफ़ेस्टो की मुख्य बातें हैं:
- राष्ट्रीय जनता दल सुनिश्चित करेगा कि 2021 में जाति आधारित जनगणना जारी की जाएगी.
- मंडल आयोग की सिफारिशों को पूरी तरह लागू की जाएगी.
- राजद कोशिश करेगी कि सरकारी नौकरियों में आरक्षण के प्रावधान का संशोधन किया.
- सभी सरकारी नौकरियों के पदों को भरा जाएगा.
- प्राइवेट सेक्टर की नौकरियों में आरक्षण को लागू करने के लिए पार्टी प्रयास करेगी.
- बिहार के लोगों का पलायन रोकने के लिए पार्टी नौकरी के नए रास्तें तलाशने की कोशिश करेगी.
- बिहार से पलायन करके दूसरे राज्यों में नौकरी करने वाले मजदूरों की सहायता करने के लिए हेल्पलाइन नंबर जारी किया जाएगा.
- जीडीपी का 6 प्रतिशत हिस्सा पार्टी शिक्षा पर तथा 4 प्रतिशत हिस्सा स्वास्थ्य सेवाओं पर ख़र्च करेगी
लाखों को उपभोक्ताओं को राहत देते हुए प्रदेश में ताड़ी को टैक्स फ्री किया जाएगा.