महाराष्ट्र में फ्लॉप हुई भाजपा की चुनावी सभा: CM फडणवीस और नितिन गडकरी के कार्यक्रम में खाली पड़ी रह गईं कुर्सियां, देखें विडियो
कांग्रेस नेता नाना पटोले ने ट्विटर पर एक विडियो पोस्ट शेयर किया है.
महाराष्ट्र में भारतीय जनता पार्टी की हवा पतली हो गई है. इसका प्रमाण मुख्यमंत्री देवेन्द्र फडणवीस और मोदी सरकार के परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी की एक सभा में देखने को मिला है. मुख्यमंत्री चुनावी सभा को संबोधित करने पहुंचे थे, लेकिन यहां पड़ी कुर्सियां दर्शकों का इंतजार करती रहीं.
कांग्रेस नेता नाना पटोले ने ट्विटर पर एक विडियो पोस्ट शेयर किया है, जिसमें देखा जा सकता है कि मुख्यमंत्री देवेन्द्र फडणवीस सभा को संबोधित करने पहुंचे हैं, लेकिन यहां जनता पूरी तरह से नदारद हैं. यह विडियो नागपुर की चुनावी सभा का बताया जा रहा है.
नागपुरात अशा रिकाम्या खुरच्यांच्या सभा घेऊन, गडकरींची @nitin_gadkari उरलीसुरली पत का संपवताय फडणवीसजी @Dev_Fadnavis ! @INCMaharashtra @AshokChavanINC @IYC @MaharashtraPMC @mataonline @abpmajhatv @SakalMediaNews @MaxMaharashtra @bbcnewsmarathi @satyajeettambe @prithvrj pic.twitter.com/nIX1lj3RI5
— Nana Patole (@NANA_PATOLE) April 7, 2019
बता दें कि इससे पहले उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष और मेरठ में प्रधानमंत्री मोदी की सभा भी भारतीय जनता पार्टी के लिए निराशाजनक रही है.