“मैं अपने किसान भाइयों के साथ खड़ी हूं” प्रियंका गांधी ने बारिश-ओले की मार झेल रहे किसानों का बांटा दुःख
बीते शनिवार को उत्तर प्रदेश के कई इलाकों में बारिश के साथ ओले गिरे हैं, जिसके कारण किसानों को काफी नुकसान हुआ है.
कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने उत्तर प्रदेश में ओला गिरने से फसलों को हुए नुकसान पर दु:ख जताया है.
ट्विटर पर प्रियंका गांधी ने लिखा है, “बेमौसम बारिश व भारी ओलावृष्टि के चलते उत्तर प्रदेश के मेरे किसान भाइयों की हजारों एकड़ फसल चौपट हो चुकी है. फसल पकने के समय इस प्राकृतिक आपदा के कारण मेरे किसान भाईयों का बहुत नुकसान हुआ है. दुख की इस घड़ी में मैं आपके साथ हूं.’
बेमौसम बारिश व भारी ओलावृष्टि के चलते उत्तर प्रदेश के मेरे किसान भाइयों की हजारों एकड़ फसल चौपट हो चुकी है। फसल पकने के समय इस प्राकृतिक आपदा के कारण मेरे किसान भाईयों का बहुत नुकसान हुआ हैं। दुख की इस घड़ी में मैं आपके साथ हूँ।
— Priyanka Gandhi Vadra (@priyankagandhi) April 7, 2019
दरअसल, शनिवार को उत्तर प्रदेश के कई इलाकों में बारिश के साथ ओले गिरे हैं, जिसके कारण किसानों को काफी नुकसान हुआ है. ऐसे में किसानों के दर्द को समझते हुए पूर्वी उत्तर प्रदेश की कांग्रेस प्रभारी प्रियंका गांधी किसानों को सांत्वना दी है.