May a good source be with you.

गुजरातः गोधरा के बाद हुए दंगों का आरोपी, आणंद लोकसभा सीट से भाजपा उम्मीदवार

मितेश पटेल पर दंगों, पथराव, चोरी, आगजनी में शामिल होने समेत अन्य आरोप हैं.

गुजरात की आणंद लोकसभा सीट से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रत्याशी मितेश पटेल ने अपने चुनावी हलफनामे में घोषणा की है कि वह गोधरा कांड के बाद 2002 में राज्य में हुए दंगों से जुड़े मामले में आरोपी था.

भाजपा ने 54 वर्षीय पटेल को प्रदेश कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष भरतसिंह सोलंकी के खिलाफ मध्य गुजरात की आणंद लोकसभा सीट से उतारा है.

मंगलवार को चुनाव अधिकारियों को सौंपे अपने हलफनामे में पटेल ने जिक्र किया है उनके खिलाफ आणंद जिले के वसाड पुलिस थाने में 2002 में एक प्राथमिकी दर्ज की गई थी. पटेल पर दंगों, पथराव, चोरी, आगजनी में शामिल होने समेत अन्य आरोप हैं.

हलफनामे के मुताबिक पटेल के खिलाफ भादंसं की धारा 147 (दंगे), 149 (दंगे, घातक हथियार रखने), 436 (आगजनी), 332 (नौकरशाह को डराने के लिए चोट पहुंचाना), 143 (गैरकानूनी सभा) और 380 (चोरी) के तहत मामले दर्ज हैं.

पटेल ने यह भी उल्लेख किया कि आणंद सत्र अदालत ने सितंबर 2010 में उन्हें बरी कर दिया था. यह मामला फिलहाल गुजरात उच्च न्यायालय में है क्योंकि राज्य सरकार ने उनको बरी करने के खिलाफ 2011 में एक याचिका दायर की थी.

You can also read NewsCentral24x7 in English.Click here
+