May a good source be with you.

फ़ेक न्यूज़ः बेगूसराय में जिग्नेश मेवाणी को थप्पड़ मारने का झूठा दावा, सोशल मीडिया पर पुरानी तस्वीरें वायरल

ऑल्ट न्यूज़ की पड़ताल

“बेगूसराय से एक बढ़ीया ख़बर आ रही है। वामपंथी जीग्नेश मेवाणी को बेगूसराय के कीसी राष्ट्रवादीने थप्पड़ों से नवाज़ा है।” – सोशल मीडिया के इस दावे के अनुसार बेगूसराय, बिहार में किसी ‘राष्ट्रवादी’ ने जिग्नेश मेवाणी को थप्पड़ मारा। यह संदेश एक तस्वीर के साथ प्रसारित किया जा रहा है जिसमें मेवाणी को भीड़ के साथ हाथापाई जैसी स्थिति में दिखलाया गया है। यह दावा, CPI के कन्हैया कुमार की उम्मीदवारी पर प्रचार करने के लिए गुजरात विधायक की हालिया यात्रा की पृष्ठभूमि में किया गया है।

ऐसा ही संदेश और तस्वीर, कई ट्विटर यूजर्स ने भी शेयर किया है।

नकली समाचार वेबसाइट दैनिक भारत ने इस कथित घटना पर एक लेख प्रकाशित किया है।

पुरानी तस्वीर, निराधार दावा

लोगों की भीड़ के साथ झगड़े की मेवाणी की यह तस्वीर पुरानी है जिसे विधायक ने खुद 2018 में शेयर किया था।

यही तस्वीर, वनइंडिया ने भी 18 फरवरी 2018 को प्रकाशित की थी।

पिछले साल फरवरी में, एक प्रमुख दलित कार्यकर्ता भानुभाई वणकर की आत्महत्या से उपजे दलित विरोध-प्रदर्शन में मेवाणी शामिल थे। भूमि अधिकारों को लेकर हुए इस विरोध-प्रदर्शन के कारण राज्य पुलिस द्वारा स्वतंत्र विधायक को हिरासत में लिया गया था। वायरल तस्वीर इसी घटना से संबंधित है।

इस प्रकार, सोशल मीडिया में किया गया दावा, कि जिग्नेश मेवाणी की बेगूसराय यात्रा के दौरान उनकी पिटाई हुई, निराधार हैं। इस कथित घटना को लेकर मीडिया में कोई खबर नहीं है, जिससे यह पता चलता है कि ये दावा गलत है।

You can also read NewsCentral24x7 in English.Click here
+