योगी आदित्यनाथ का शर्मनाक बयान, इंडियन आर्मी को बताया ‘मोदी जी की सेना’
योगी आदित्यनाथ ने कहा कि “कांग्रेस लोग आतंकवादियों को बिरयानी खिलाते थे और मोदी जी की सेना आंतकियों को गोली और गोला देती है.”
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इंडियन आर्मी को लेकर शर्मनाक बयान दिया है. एक चुनावी सभा को संबोधित करते हुए योगी ने भारतीय सेना को ‘मोदी जी की सेना’ करार दिया. वह यही नहीं रुके, विपक्ष पर हमला करते हुए उन्होंने कहा कि “कांग्रेस लोग आतंकवादियों को बिरयानी खिलाते थे और मोदी जी की सेना आंतकियों को गोली और गोला देती है.”
बदा दें कि योगी आदित्यनाथ गाज़ियाबाद में एक चुनावी रैली को संबोधित कर रहे थे.
#WATCH UP CM Yogi Adityanath in Ghaziabad: Congress ke log aatankvadiyon ko biryani khilate the aur Modi ji ki sena aatankvadiyon ko goli aur gola deti hai…Congress ke log Masood Azhar jaise aatankvadiyon ke sath 'ji' laga kar aatankvad ko protsahit karte hain, yahi antar hai pic.twitter.com/ScHCNYxgX7
— ANI UP/Uttarakhand (@ANINewsUP) March 31, 2019
योगी आदित्यनाथ के इस बयान पर क्रांग्रेस ने कड़ी आपत्ति दर्ज की है. कांग्रेस प्रवक्ता प्रियंका चतुर्वेदी ने ट्वीट करते हुए कहा, “अब इंडियन आर्मी का नामाकरण करके मोदी की सेना रख दिया योगी आदित्यनाथ ने. यह हमारे सुरक्षा बलों का अपमान है. यह भारत के सशस्त्र सेना है न कि प्रचार मंत्री का प्राइवेट सेना. योगी आदित्यनाथ को माफ़ी मांगनी चाहिए.”
Ab Indian Army ka naamkaran karke Modi ki Sena rakh diya CM Adityanath ne. This is an insult to our armed forces. They are India’s Armed Forces not the private army of Prachaar Mantri. Adityanath must apologise. https://t.co/IDF8U6DSjR
— Priyanka Chaturvedi🇮🇳 (@priyankac19) April 1, 2019