May a good source be with you.

शर्मनाकः BJP सांसद गिरिराज सिंह के चुनावी मंच पर मुस्कुराती दिखीं मुजफ़्फरपुर बालिका आवास रेप कांड की आरोपी मंजू वर्मा

मंजू वर्मा को कुछ महीने पहले ही गिरफ़्तार किया गया था.

बिहार के बहुचर्चित मुजफ़्फरपुर शेल्टर होम कांड की आरोपी मंजू वर्मा को भाजपा सांसद गिरिराज सिंह के चुनाव प्रचार के मंच पर मुस्कुराते हुए देखा गया है. इससे पहले मंजू वर्मा को मुजफ़्फरपुर शेल्टर होम सामूहिक दुष्कर्म कांड में आर्म्स एक्ट के तहत गिरफ़्तार किया जा चुका है.

इंडिया टुडे के मुताबिक टाटा इंस्टिट्यूट ऑफ सोशल साइंसेज़ की रिपोर्ट सामने आने के बाद यह सच्चाई सामने आई थी कि मुजफ़्फरपुर के बाल गृह में बच्चियों के साथ सामूहिक दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया जाता है.

इसके बाद सीबीआई ने मंजू वर्मा के आवास पर छापेमारी की. आरोप था कि उनके पति बालिका आवास गृह में नियमित रूप से जाते थे. सीबीआई के छापे में कई जिंदा कारतूस बरामद किए गए थे. मंजू वर्मा और उनके पति इस घटना के तीन महीने बाद तक फ़रार थे. घटना के बाद मंजू वर्मा को नीतीश सरकार में मंत्री पद से इस्तीफ़ा भी देना पड़ा था.

बता दें कि गिरिराज सिंह बिहार के बेगूसराय सीट से लोकसभा चुनाव लड़ रहे हैं. फिलहाल वे नवादा के सांसद हैं. बेगूसराय से ही सीपीआई एम के टिकट पर जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय के पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष कन्हैया कुमार भी चुनाव लड़ रहे हैं. पहले गिरिराज सिंह ने बेगूसराय से चुनाव लड़ने से मना कर दिया था, काफी मान मनौव्वल के बाद वह आख़िरकार चुनाव मैदान में उतरे हैं.

You can also read NewsCentral24x7 in English.Click here
+