जिग्नेश मेवाणी पर गिरिराज सिंह ने लगाया आरोप, कन्हैया ने कहा- पिछले 5 साल में भड़काऊ भाषण देने के अलावा क्या किया है
“गुजरात में बिहारियों पर हमलों के मामले में हाथ पर हाथ धरकर बैठे रहने वाले भाजपाई अब जिग्नेश पर बिहारियों को परेशान करने का झूठा आरोप लगा रहे हैं.
जिग्नेश मेवाणी पर गिरिराज सिंह के दिए बयान को लेकर कन्हैया कुमार ने केंद्रीय मंत्री पर हमला बोला है. कन्हैया ने मंत्री जी पर तंज कसते हुए कहा कि जब गुजरात में बिहारियों पर हमले हो रहे थे तो भाजपाई हाथ पर हाथ धरकर बैठे हुए थे लेकिन आज जिग्नेश पर बिहारियों को परेशान करने का झूठा आरोप लगा रहे हैं.
कन्हैया ने ट्वीट कर कहा कि, “गुजरात में बिहारियों पर हमलों के मामले में हाथ पर हाथ धरकर बैठे रहने वाले भाजपाई अब जिग्नेश पर बिहारियों को परेशान करने का झूठा आरोप लगा रहे हैं. वीज़ा मंत्री जी, ये बताइए, पिछले 5 साल में उद्यम मंत्री रहते हुए उद्यमों का दम निकालने और भड़काऊ बयान देने के अलावा आपने और क्या किया?”
गुजरात में बिहारियों पर हमलों के मामले में हाथ पर हाथ धरकर बैठे रहने वाले भाजपाई अब जिग्नेश पर बिहारियों को परेशान करने का झूठा आरोप लगा रहे हैं।
वीज़ा मंत्री जी, ये बताइए,पिछले 5 साल में उद्यम मंत्री रहते हुए उद्यमों का दम निकालने और भड़काऊ बयान देने के अलावा आपने और क्या किया? pic.twitter.com/TlqtoLayu6
— Kanhaiya Kumar (@kanhaiyakumar) March 30, 2019
गौरतलब है कि भाजपा सांसद ने जिग्नेश मेवाणी गुजरात में बिहारी प्रवासियों पर हुए हमले का जिम्मेदार बताया था. उन्होंने ट्वीट कर कहा था कि, “अरे ये जिग्नेश मेवाणी बेगूसराय में क्या कर रहा है ?? इसमें गुजरात से सभी बिहारियों को मार-मार के वहां से भगाया था और बिहारियों के मां बहनों को भी परेशान किया था. ये जहां भी दिखे इससे से सवाल जरुर पूछिएगा कि इसने बिहारियों के साथ ऐसा बर्ताव क्यों किया था??”
अरे ये जिग्नेश मेवानी बेगूसराय में क्या कर रहा है ??
इसमें गुजरात में सभी बिहारियों को मार मार के वहां से भगाया था और बिहारियों के मां बहनों को भी परेशान किया था।
ये जहां भी दिखे इससे से सवाल जरुर पूछिएगा कि इसने बिहारियों के साथ ऐसा बर्ताव क्यों किया था?? pic.twitter.com/jy9Gi79nHg— Giriraj Singh (@girirajsinghbjp) March 30, 2019