May a good source be with you.

अयोध्याः रोड शो कर रही प्रियंका गांधी के स्वागत में उमड़ी भीड़, लगे प्रियंका गांधी ज़िंदाबाद के नारे

रोड शो के दौरान जगह-जगह लोगों ने प्रियंका गांधी का स्वागत किया.

कांग्रेस महासचिव और पूर्व उत्तर प्रदेश की प्रभारी प्रियंका गांधी बीते दिन अयोध्या के दौरे पर थी. रोड शो के लिए फैजाबाद पहुंची प्रियंका गांधी का लोगों ने जगह-जगह बड़े जोर-शोर के साथ स्वागत किया.

रोड शो के दौरान फैजाबाद के रीढ गंज चौराहे पर उनका स्वागत करने के लिए भारी भीड़ उमड़ पड़ी. भीड़ में लोग जोर-जोर राहुल गांधी और प्रियंका गांधी जिंदाबाद के नारे लगाकर उनका भव्य स्वागत करते नजर आए.

एक ट्विटर उपयोगकर्ता ने रोड शो की तस्वीर शेयर करते हुए लिखा कि “प्रियंका गांधी के रोड़ शो के दौरान लोगों ने नारे देते हुए कहा कि जय श्री राम, जय श्री राम … मोदी तेरा काम तमाम.

https://twitter.com/scribe_prashant/status/1111612082489868288

You can also read NewsCentral24x7 in English.Click here
+