नहीं, प्रियंका गांधी ने गले में क्रॉस नहीं पहना, फोटोशॉप की कलाकारी
ऑल्ट न्यूज़ की पड़ताल
“जनेऊधारी दत्तात्रेय ब्राह्मण की जनेऊधारी बहन के गले मे मंगलसूत्र की जगह क्रॉस लटका हुआ है, और बोलती है मे गंगा की बेटी हूं, एक नम्बर की फर्जी चोरी करके बेल पे रहने वाली फैमिली!”
इस संदेश के साथ, प्रियंका गांधी की एक तस्वीर सोशल मीडिया में व्यापक रूप से शेयर की गई है। इसमें गांधी गले में एक क्रॉस पहनी हुई दिखाई देती हैं, जिसका ये मतलब निकाला जा रहा है कि वह वास्तव में ईसाई हैं और हिंदू होने का केवल स्वांग करती हैं।
https://twitter.com/iVinayShukla_/status/1111485066671087616
कई यूजर्स द्वारा इसे अपनी टाइमलाइन पर पोस्ट करने से, यह संदेश और तस्वीर, ट्विटर और फेसबुक पर वायरल हो गए हैं।
जिन ग्रुपों ने इसे पोस्ट किया है उनमें से एक ‘वी सपोर्ट नरेंद्र मोदी‘ है। ग्रुप के एक सदस्य द्वारा इसे पोस्ट किया गया है और अब तक 1300 से अधिक बार शेयर किया जा चुका है।

यह तस्वीर एक ट्विटर यूजर चौकीदार ओम शिव सन्नी, जिन्हें पीएम मोदी ट्विटर पर फॉलो करते हैं, ने भी ट्वीट किया था।

फोटोशॉप तस्वीर
प्रियंका गांधी की तस्वीर, जो सोशल मीडिया में इस दावे के साथ शेयर की गई कि उन्होनें गले में क्रॉस पहना है, फोटोशॉप की हुई है। गूगल पर इस तस्वीर की रिवर्स सर्च करके, मूल तस्वीर तक पहुँचा जा सकता है। नीचे पोस्ट किया गया वीडियो दिखलाता है कि कैसे इस तस्वीर की जांच की गई।
इसे ABP न्यूज़, द स्टेट्समैन और रिपब्लिक टीवी सहित कई मीडिया संगठनों ने प्रकाशित किया है। रिपब्लिक टीवी ने इस तस्वीर का श्रेय पीटीआई को दिया, जबकि ABP न्यूज़ और द स्टेट्समैन के अनुसार तस्वीर का स्रोत AFP है। यह तस्वीर, समाचार संगठनों द्वारा जनवरी-फरवरी 2019 में प्रकाशित की गई थी, जब प्रियंका गांधी के पूर्वी यूपी की कमान संभालने के साथ आधिकारिक रूप से उनके राजनीति में प्रवेश करने की घोषणा की गई थी।
ऑल्ट न्यूज़ ने पाया कि यह तस्वीर, फरवरी 2017 की है। द नेशनल द्वारा पोस्ट की गई इस तस्वीर के नीचे इसके विवरण में लिखा गया है, “उत्तर प्रदेश राज्य चुनावों के प्रचार के दौरान 17 फरवरी, 2017 को रायबरेली जिले में कांग्रेस पार्टी की रैली में पहुंचीं प्रियंका गांधी। संजय कनौजिया / एएफपी”। -(अनुवाद)

नीचे, लोगों की उसी भीड़ में ली गई एक अन्य तस्वीर पोस्ट की गई है।

उपरोक्त तस्वीर से यह स्पष्ट है कि प्रियंका गांधी ने कोई क्रॉस नहीं, बल्कि लॉकेट पहना हुआ है। असली और फोटोशॉप की हुई, दोनों तस्वीरें तुलना करने के लिए नीचे अगल-बगल रखकर पोस्ट की गई हैं।

इसे दोहराया जा सकता है कि गले में क्रॉस पहनी हुई प्रियंका गांधी की तस्वीर फोटोशॉप की हुई है।