May a good source be with you.

कन्हैया कुमार के लिए वोट मांगने बिहार पहुंचे गुजरात के विधायक जिग्नेश मेवाणी, कहा- “दाल भात चोखा खाएंगे, कन्हैया को जिताएंगे, ठीक है?.”

जिग्नेश ने कन्हैया के समर्थन में कई छोटी राजनीतिक बैठकों को संबोधित भी किया है.

आम चुनाव में बिहार की बेगूसराय लोकसभा सीट देशभर में आकर्षण का केंद्र बनी हुई है. यहां वाम मोर्चे से जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय के पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष कन्हैया कुमार के सामने भाजपा सांसद गिरिराज सिंह चुनाव मैदान में हैं.

इसमें सबसे दिलचस्प बात यह है कि कन्हैया कुमार के लिए चुनाव प्रचार करने गुजरात के विधायक और दलित नेता जिग्नेश मेवाणी भी बेगूसराय पहुंचे हैं. अनोखे बिहारी अंदाज में जिग्नेश मेवाणी कन्हैया कुमार के लिए वोट मांग रहे हैं.

जिग्नेश ने कन्हैया के समर्थन में कई छोटी राजनीतिक बैठकों को संबोधित भी किया है. सोशल मीडिया पर जिग्नेश मेवाणी ने कन्हैया कुमार के साथ अपनी तस्वीर भी पोस्ट की है, जिसमें जिग्नेश को बिहार का पारंपरिक भोजन ‘दाल, चावल और चोखा’ खाते हुए देखा जा सकता है. तस्वीर के साथ जिग्नेश ने कैप्शन लिखा, “दाल भात चोखा खाएंगे, कन्हैया कुमार को जिताएंगे, ठीक है.”

इसके साथ ही लालू प्रसाद यादव की पार्टी राष्ट्रीय जनता दल ने भी अपना उम्मीदवार बेगूसराय सीट से उतारा है. यहां राजद ने एक मुस्लिम उम्मीदवार को टिकट दिया है.

कन्हैया कुमार ने चुनाव लड़ने के लिए क्राउडफंडिंग के माध्यम से क़रीब 20 लाख रुपया जुटाया है. बॉलीवुड की जानी-मानी हस्तियां जावेद अख़्तर और शबाना आज़मी ने कन्हैया के चुनाव अभियान में सहयोग दिया है.

पीटीआई इनपुट्स पर आधारित

You can also read NewsCentral24x7 in English.Click here
+