विंग कमांडर अभिनंदन को लेकर PM मोदी का घिनौना बयान, कहा- “अभिनंदन कब आएगा” की रट लगा रहे थे नेता
पीएम मोदी का यह बयान अत्यंत दुखद है. पूरे देश को विंग कमांडर अभिनंदन की वापसी की चिंता थी.
प्रधानमंत्री मोदी ने वायुसेना के जवान अभिनंदन वर्धमान का अपमान किया है. उन्होंने कहा है कि विपक्षी दल के नेता पाकिस्तान पर हमले के बाद एफ-16 की तारीफ़ करने की बजाय यह पूछने लगे कि अभिनंदन को कब वापस लाया जाएगा.
जब अभिनन्दन की घटना घटी तो देश के सभी दलों को कहना चाहिए था कि हमें देश की सेना पर गर्व है की उसने F16 मार गिराया।
उसकी बजाय ये अभिनन्दन वापस कब आएगा, इसपर चल पड़े: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी #ModiSpeaksToBharat
— BJP (@BJP4India) March 29, 2019
टीवी चैनल रिपब्लिक भारत से बातचीत में नरेन्द्र मोदी ने कहा, “ये दुर्भाग्य की बात है. आपको मालूम होगा, जब अभिनंदन की घटना घटी, हिन्दुस्तान के सभी दलों ने एक स्वर में कहना चाहिए कि भारत की सेना का हम गर्व करते हैं कि एफ-16 को गिराया है. उसके बजाय अभिनंदन कब आएगा, अभिनंदन कब आएगा, उसी पर चल पड़े एकदम से दो घंटे के अंदर.”
इसके बाद प्रधानमंत्री मोदी ने अभिनंदन की पाकिस्तान को हल्की घटना जाहिर करते हुए कहा कि शाम में विपक्षी दलों ने अभिनंदन के लिए कैंडल मार्च निकालकर एयर स्ट्राइक के ऊपर अभिनंदन के मुद्दे को ऊपर लाने की कोशिश की. इसके बाद प्रधानमंत्री ने इस बात पर भी आपत्ति जताई कि देश के लोग अभिनंदन के लिए कैंडल मार्च निकालना चाहते थे.
बता दें कि पिछले महीने पाकिस्तानी सेना की कार्रवाई का जवाब देते वक्त वायुसेना के विंग कमांडर अभिनंदन वर्धमान पाकिस्तान की गिरफ़्त में चले गए थे. इसके बाद पाकिस्तान ने अभिनंदन का एक विडियो जारी किया था. इस विडियो के सामने आने के बाद देशभर में चिंता की लहर थी और सभी लोग अभिनंदन की रिहाई की कामना कर रहे थे, लेकिन प्रधानमंत्री मोदी के बयान से ऐसा लगता है कि लोगों की चिंता नाज़ायज़ और दिखावा था.