उत्तर प्रदेश में भाजपा को बड़ा झटका: कांग्रेस में शामिल हुए इटावा के सांसद अशोक कुमार दोहरे
इससे पहले हरदोई के सांसद ने भाजपा छोड़ सपा का दामन थाम लिया था.
उत्तरप्रदेश के इटावा से सांसद अशोक कुमार दोहरे ने भारतीय जनता पार्टी को बड़ा झटका दिया है. शुक्रवार को अशोक कुमार कांग्रेस में शामिल हो गए हैं.
कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी और पश्चिम उत्तर प्रदेश में कांग्रेस के प्रभारी ज्योतिरादित्य सिंधिया की मौजूदगी में अशोक कुमार ने कांग्रेस पार्ट की सदस्यता ली.
Congress President @RahulGandhi welcomes Shri. Ashok Kumar Dohrey into the Congress Party. pic.twitter.com/6tJmz2AOCf
— Congress (@INCIndia) March 29, 2019
भारतीय जनता पार्टी ने लोकसभा चुनाव के लिए अशोक कुमार का टिकट काट दिया था, जिसके बाद वह नाराज़ चल रहे थे. जी न्यूज़ के मुताबिक एससी-एसटी एक्ट को लेकर हुए “भारत बंद” के बाद एस/एसटी वर्ग के लोगों को झूठे मुक़दमे में फंसाए जाने को लेकर उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी को पत्र लिखा था. यह पत्र मीडिया में सार्वजनिक हुआ था.
इससे पहले हरदोई के सांसद अंशुल वर्मा ने भी भाजपा छोड़ सपा का दामन थाम लिया था. अंशुल वर्मा ने अपना इस्तीफ़ा भाजपा कार्यालय के चौकीदार को सौंपा था.