May a good source be with you.

शर्मनाक: ‘भोजन के अधिकार’ को लेकर बैठक कर रहे अर्थशास्त्री ज्यां द्रेज को झारखंड पुलिस ने किया गिरफ़्तार

ज्यां द्रेज भारत में भूख, महिलाओं के मुद्दे, बच्चों का स्वास्थ्य, शिक्षा और स्त्री-पुरूष के अधिकारों की समानता के लिए काम करते हैं.

अर्थशास्त्री ज्यां द्रेज को झारखंड के गढ़वा में गिरफ़्तार किया गया है. गिरफ्तारी के बाद उन्हें विशुनपुरा पुलिस स्टेशन ले जाया गया है. बताया जा रहा है कि ज्यां ‘भोजन के अधिकार’ को लेकर एक बैठक का आयोजन कर रहे थे. इसी मामले में उनकी गिरफ़्तारी हुई है.

बता दें कि ज्यां द्रेज एक अर्थशास्त्री हैं जो भारत में भूख, महिलाओं के मुद्दे, बच्चों का स्वास्थ्य, शिक्षा और स्त्री-पुरूष के अधिकारों की समानता के लिए काम करते हैं.

हालांकि, पुलिस ने ज्यां द्रेज के ऊपर कौन सी धाराएं लगाई हैं, इसका पता नहीं चल सका है.

You can also read NewsCentral24x7 in English.Click here
+