May a good source be with you.

पाकिस्तान भेजने वाले वीज़ा मंत्री बेगूसराय भेजे जाने पर ही हर्ट हो गए, कह दिया “बेगूसराय को वणक्कम.”- कन्हैया कुमार

भाजपा ने केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह को बेगुसराय लोकसभा सीट से अपना उम्मीदवार बनाया है, जबकि मंत्री साहब नवादा से चुनाव लड़ना चाहते हैं.

जेएनयू छात्र संघ के पूर्व अध्यक्ष और बेगूसराय से लेफ़्ट उम्मीदवार कन्हैया कुमार ने बीजेपी सांसद गिरिराज सिंह पर तंज कसा है. उन्होंने केंद्रीय मंत्री को ‘पाकिस्तान टूर एंड ट्रेवेल्स विभाग’ का वीज़ा मंत्री बताया है.

बेगूसराय से लेफ्ट उम्मीदवार कन्हैया ने एक ट्वीट करते हुए कहा कि, “बताइए, लोगों को ज़बरदस्ती पाकिस्तान भेजने वाले ‘पाकिस्तान टूर एंड ट्रेवेल्स विभाग’ के वीज़ा-मन्त्री जी नवादा से बेगूसराय भेजे जाने पर हर्ट हो गए. मन्त्री जी ने तो कह दिया “बेगूसराय को वणक्कम.”

दरअसल, बीजेपी ने गिरिराज सिंह को बेगूसराय लोकसभा सीट टिकट दिया था. वहीं, बेगूसराय से ही वाम मोर्चा की तरफ से कन्हैया कुमार मैदान में आ गये.

इसके बाद गिरिराज सिंह ने बेगूसराय सीट से चुनाव लड़ने से मना करते हुए कहा था कि “मेरे निर्वाचन क्षेत्र (नालंदा) को मुझसे बिना बताए ही बदल दी गयी. पार्टी से जवाब चाहता हूं कि ऐसा क्यों किया गया. बेगूसराय से मुझे कोई दिक्कत नहीं है. लेकिन, मैं अपने आत्म सम्मान से समझौता नहीं कर सकता.”

बता दें कि गिरिराज सिंह विवादित बयान देने के कारण हमेश चर्चा में बने रहते हैं. उन्होंने अपने एक बयान में कहा था कि देश के ख़िलाफ़ बोलने वालों को पाकिस्तान भेज दिया जाए.

गिरिराज सिंह के इसी प्रकार के बयानों को लेकर कन्हैया कुमार ने उन्हे पाकिस्तान पाकिस्तान टूर एंड ट्रेवेल्स विभाग का मंत्री बताया है.

You can also read NewsCentral24x7 in English.Click here
+