उत्तर प्रदेश: CM योगी और हेमा मालिनी की सभा में खाली पड़ी रह गईं कुर्सियां, नहीं पहुंचे सुनने वाले
सभा में योगी आदित्यनाथ और हेमा मालिनी के एक मंच पर मौजूद रहने के बावजूद भी सभा की अधिकतर कुर्सियां खाली पड़ी रही.
उत्तर प्रदेश की एक चुनावी सभा से ऐसी तस्वीर सामने आई है, जिसने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और स्टार प्रचारकों में शुमार हेमा मालिनी की लोकप्रियता पर सवाल खड़े कर दिए हैं. मथुरा की एक सभा में योगी आदित्यनाथ और हेमा मालिनी के एक मंच पर मौजूद रहने के बावजूद भी सभा की अधिकतर कुर्सियां खाली पड़ी रही.
एनडीटीवी के वरिष्ठ पत्रकार श्रीनिवासन जैन ने अपने ट्विटर पर मथुरा की सभा का फ़ोटो शेयर किया है, जहां योगी आदित्यनाथ और हेमा मालिनी की मौजूदगी के बावजूद भी दर्शकों का अभाव रहा.
Hema Malini, Yogi Adityanath on stage in Mathura. But empty chairs at the back? Watch @OnReality_Check #ElectionEdition from Battleground Uttar Pradesh. 8:30pm NDTV 24×7 pic.twitter.com/JFmEe4xsfR
— Sreenivasan Jain (@SreenivasanJain) March 25, 2019
बता दें कि मथुरा की सांसद और भाजपा की स्टार प्रचारक हेमा मालिनी ने सोमवार को लोकसभा चुनाव में मथुरा से अपना नामांकन पत्र भरा. इसके बाद इन दोनों नेता जनसभा को संबोधित करने गए थे.