एफसीआई में चौकीदारों की भर्ती में बड़ा घोटाला, सीबीआई ने किया पर्दाफ़ाश
आयोग्य उम्मीदवारों की भर्ती की गई है.
एक तरफ देश में चौकीदार शब्द को सत्ता पक्ष और विपक्ष भुनाने में लगे हैं, वहीं, दूसरी तरफ भारतीय खाद्य निगम (एफसीआई) में चौकीदारों की भर्ती में बड़ा घोटाला हुआ है. जिसका खुलासा सीबीआई ने किया है.
एनडीटीवी के मुताबिक यह शिकायत सार्वजनिक उपक्रम की ओर से की गई है. इसके मुताबिक जिस निजी कंपनी को सरकारी चौकीदारों की भर्ती का ठेका दिया गया था, उसने अयोग्य उम्मीदवारों की भर्ती की है.
सीबीआई ने अपनी जांच में यह भी पाया कि इस एजेंसी ने कई अन्य सरकारी उपक्रमों में चौकीदारों की भर्ती की है. माना जा रहा है कि सीबीआई जांच पूरी होने तक दिल्ली समेत कई बड़े राज्यों में भर्ती में घोटाले का खुलासा हो सकता है.
एनडीटीवी की ख़बर के अनुसार भारतीय खाद्य निगम (एफसीआई) की ओर से दिल्ली में चौकीदारों की भर्ती के लिए एक निजी कंपनी को एस इंटीग्रेटेड सॉल्यूसंस लिमिटेड को 10 अप्रैल 2017 में यह जिम्मेदारी दी गई थी. कुल 53 पदों पर भर्ती के 1.08 लाख अभ्यार्थियों के आवेदन दिया था.
18 फरवरी 2018 को लिखित परीक्षा में 98,771 अभ्यार्थी ही उपस्थित हुए. इस परीक्षा में कुल 171 अभ्यार्थी सफल हुए. कागज़ों के सत्यापन और शारीरिक परिक्षण के बाद इनमें से 96 अभ्यार्थियों को शॉर्टलिस्ट किया गया. इनमें से 53 का चयन हुआ और 43 को वेटिंग में रख दिया गया.
इस चयन प्रक्रिया में जब एफसीआई नें गड़बड़ियां पाई तो जांच के लिए यह केस सीबीआई को दे दिया. एफसीआई ने अपनी शिकायत में कहा कि कुछ लोग धोखाधड़ी से परीक्षा में सफ़ल हुए हैं. जिसके सबूत उनके पास मौजूद हैं.
ग़ौरतलब है कि अगस्त 2018 में शुरूआती जांच में सीबीआई ने अभ्यार्थियों के साथ साजिश, धोखाधड़ी जैसे मामले उजागर किए थे. इसके बाद फरवरी में रेगुलर केस दर्ज किया गया.