कांग्रेस नेता नाना पटोले ने कसा तंज- नितिन गडकरी ने नागपुर बेचने के लिए अपने ठेकेदार, बिल्डर और व्यापारी दोस्तों से कितने करोड़ लिए?
कारवां मैगजीन की एक रिपोर्ट के अनुसार बीएस येदियुरप्पा ने भाजपा के बड़े नेताओं को अवैध रूप से 1800 करोड़ रूपए का भुगतान किया था.
भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा द्वारा कथित रूप से भाजपा नेताओं, न्यायाधीशों और वकीलों को 1,800 करोड़ रुपयों का अवैध भुगतान करने को लेकर कांग्रेस नेता नाना पटोले ने नितिन गड़करी दलाल करार दिया है.
नाना पटोले ने आरोप लगाया है कि नागपुर से सांसद बनने के बाद नितिन गडकरी ने अपने ठेकेदार, बिल्डर और व्यवसायी मित्रों को नागपुर बेच दिया.
नाना पटोले ने भाजपा नेता नीतिन गड़करी पर निशाना साधते हुए ट्विट कर कहा, “तो बीएस येदियुरप्पा ने नितीन गड़करी को मुख्यमंत्री बनने के लिए 150 करोड़ रूपए दिए हैं. खुद को नागपुर का सांसद बताने वाला गड़करी एक दलाल है. मैं उनसे पूछना चाहता हूं कि उन्होंने नागपुर को बेचने के लिए अपने ठेकेदार, बिल्डर और व्यवसायी मित्रों से कितने करोड़ रूपए लिए हैं.”
So @BSYBJP paid @nitin_gadkari 150 cr to become CM. #Gadkari who calls himself MP of #Nagpur is a dalal. I want to ask him how many crores did he take to sell of Nagpur to his contractor, builder & businessmen friends? @RahulGandhi @INCIndia @divyaspandana @IYC @rssurjewala pic.twitter.com/8YbkAHHems
— Nana Patole (@NANA_PATOLE) March 22, 2019
ग़ौरतलब है कि कारवां मैगजीन की एक रिपोर्ट में बीएस येदियुरप्पा की डायरी सामने आई है. जिसमें कथित तौर पर बीएस येदियुरप्पा द्वारा भाजपा के बड़े नेताओं पर 1800 करोड़ रूपये रिश्वत लेने का आरोप लगाया गया है. जिसमें नीतिन गड़करी, अरूण जेटली जैसे बड़े नेता के नाम शामिल हैं.
इसे भी पढ़ें- 18000000000 रुपए का घोटाला: येदियुरप्पा ने कथित तौर पर राजनाथ सिंह, अरुण जेटली और नितिन गडकरी को अवैध तरीके से दिए करोड़ों रुपए
बता दें कि आगामी लोकसभा चुनाव में नागपुर की सीट से नाना पटोले नितिन गडकरी के ख़िलाफ़ मैदान में उतरेंगे.