असम में टीवी पत्रकार पर हमला, चार हिरासत में
रेस्तरां के कुछ लोगों ने उन्हें चाकू मार दिया।
गुवाहाटी गणेशगुड़ी इलाके में एक टेलीविजन चैनल के पत्रकार पर चाकू से हमला किया गया और इस हमले में वह गंभीर रूप से घायल हो गये। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।
पुलिस ने बताया कि सैटेलाइट न्यूज चैनल न्यूज 18/असम एनई के पत्रकार चक्रपाणि पाराशर गुरुवार की रात जब ड्यूटी पर थे तब साथ लगे रेस्तरां के कुछ लोगों ने उन्हें चाकू मार दिया।
पुलिस ने हमले के सिलसिले में चार आरोपियों को हिरासत में लिया है।
पुलिस ने बताया कि पाराशर के शरीर के कई भाग में गंभीर चोट पहुंची है और उन्हें नजदीकी अस्पताल ले जाया गया जहां उनकी हालत खतरे से बाहर है।