बिहार: महागठबंधन के बीच फाइनल हुआ सीटों का बंटवारा, कांग्रेस 9, RJD 20 सीटों पर लड़ेगी चुनाव
जदयू व भाजपा के ख़िलाफ़ कांग्रेस और तेजस्वी यादव की पार्टी अन्य छोटे दलों के साथ मैदान में उतरे हैं.
बिहार में महागठबंधन के दलों के बीच सीटों का बंटवारा हो चुका है. प्रदेश की 40 लोकसभा सीटों में कांग्रेस 9, राजद 20, राष्ट्रीय लोक समता पार्टी 5, हम 3, वीआईपी 3 और माले राजद कोटे की 1 सीट पर चुनाव लड़ेगी. पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी गया से चुनाव लड़ेंगे. शरद यादव राजद की टिकट पर चुनाव लड़ेंगे.
यह घोषणा महागठबंधन के नेताओं के साझा प्रेस कॉन्फ्रेंस में की गई.
बता दें कि बिहार में नीतीश कुमार की जदयू और नरेन्द्र मोदी की भाजपा के ख़िलाफ़ कांग्रेस और तेजस्वी यादव की पार्टी अन्य छोटे दलों के साथ मैदान में उतरे हैं.
नवादा में आरजेडी की ओर से विभा देवी को उम्मीदवार बनाया गया है. जमुई लोकसभा सीट में आरएलएसपी के भूदेव चौधरी प्रत्याशी हैं. औरंगाबाद से हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा के उम्मीदवार उपेंद्र प्रसाद को टिकट दिया गया है.