भाजपा नेता प्रमोद सावंत बने गोवा के नए मुख्यमंत्री, रात के 2 बजे लिया पद की शपथ
मनोहर पर्रिकर के निधन के एक दिन बाद प्रमोद सावंत ने शपथ ग्रहण की है.
गोवा के पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर पर्रिकर के निधन के बाद भाजपा नेता प्रमोद सावंत ने राज्य के नए मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ ली है. राज्यपाल मृदुला सिन्हा ने रविवार देर रात 2 बजे उन्हें पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई.
46 वर्षीय प्रमोद सावंत के साथ 10 विधायकों ने भी मंत्री पद की शपथ ली.
शपथ ग्रहण से पहले सावंत ने कहा कि उनकी पार्टी (भाजपा) ने उन्हें एक बड़ी ज़िम्मेदारी दी है. उन्होंने राजनीति में कदम रखने का श्रेय दिवंगत पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर पर्रिकर को दिया.
पीटीआई इनपुट्स पर आधारित