May a good source be with you.

गुरुजी! सेना का जवान बनना है, अच्छे नंबर दीजिएगा: UP बोर्ड की परीक्षा में छात्रों ने देशहित में लिखे नोट

छात्रों ने बोर्ड की उत्तर पुस्तिका लिखा है कि परीक्षा में उनकी कॉपी जांचते हुए देशहित का ध्यान रखें शिक्षक.

मोदी सरकार ने पुलवामा हमले का इतना प्रचार किया कि अब छात्र इसे ढाल बनाकर बोर्ड परीक्षाओं में पास कराने की गुहार लगा रहे हैं. उत्तर प्रदेश के कई छात्रों ने अपनी कॉपी में लिखा है कि उसे अच्छे नंबर से पास कराया जाए, ताकि वह बड़ा होकर सेना का जवान बन सके.

 

उत्तर प्रदेश में 10वीं और 12वीं बोर्ड की परीक्षाओं में कई छात्रों ने सेना का जवान बनने की इच्छा जताकर ज्यादा नंबरों की मांग की है.

 

 टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक बोर्ड की परीक्षाओं की कॉपी जांचने वाले एक शिक्षक ने बताया है, “इस साल भी छात्रों ने परीक्षा की कॉपी में खूब अनाप-शनाप लिखा है. पुलवामा हमले के बाद आयोजित कई परीक्षाओं की उत्तर पुस्तिकाओं में  छात्रों ने ग़ैरजरूरी बातें लिखी हैं.”

 

टाइम्स ऑफ इंडिया के मुताबिक एक छात्र ने लिखा है, “पूजनीय गुरुजी, मैं देश सेवा के लिए जवान बनना चाहता हूं, देश के साथ आपके बच्चों की भी दुश्मनों से रक्षा करना चाहता हूं. एक बार नंबर देने से पहले अपने बच्चों के बारे में सोचिए.”

 

एक अन्य छात्र ने लिखा है, “गुरुजी अगर मैं फ़ेल हुआ तो देश फ़ेल होगा, क्योंकि आप एक होने वाले जवान को फ़ेल करोगे. फिर देश की रक्षा कौन करेगा?”
You can also read NewsCentral24x7 in English.Click here
+