हमें प्रधानमंत्री चाहिए, चौकीदार नहीं: टीवी शो में एक युवा ने खोली PM मोदी की पोल, देखें विडियो
प्रधानमंत्री जी को बताना चाहता हूं कि जब उनका जन्म हुआ, तब तक हमलोग भाभा परीक्षण केंद्र बना चुके थे.
प्रधानमंत्री मोदी और भाजपा के “मैं भी चौकीदार” कैंपेन की पोल एक युवा छात्र ने खोल दी है. एक टीवी शो के दौरान इस युवा ने कहा कि हमें देश के लिए चौकीदार नहीं बल्कि प्रधानमंत्री की जरूरत है. सोशल मीडिया पर यह विडियो खूब वायरल हो रहा है.
एक निजी टीवी चैनल के कार्यक्रम में मौजूद एक छात्र ने भाजपा के नेताओं से सवाल किया, “देश को प्रधानमंत्री की जरूरत है. प्रधानमंत्री मोदी ने ट्वीट करके लिखा था कि मेरे जन्म होने से पहले यह देश सांप सपेरों का था. तो मैं प्रधानमंत्री जी को बताना चाहता हूं कि जब उनका जन्म हुआ, तब तक हमलोग भाभा परीक्षण केंद्र बना चुके थे और जब वो गिल्ली डंडा खेल रहे थे ना तब हम भाखड़ा नांगल डैम बना चुके थे.”
Wah kya shot Mara hai ball out of the ground #MainBhiChowkidar #ChokidaarChorHai https://t.co/6otQteohX9
— Rahul sharma (@rahulsharmacong) March 17, 2019
बता दें कि भाजपा ने कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी द्वारा दिए गए लोकप्रिय नारे “चौकीदार चोर है” नारे के जवाब में “मैं भी चौकीदार” का जुमला दिया है. इस नारे के साथ भारतीय जनता पार्टी आम चुनावों में उतर चुकी है, लेकिन राफ़ेल घोटाले में घिरी मोदी सरकार की राह इन नारों से भी आसान होती नहीं दिख रही है.