#MainBhiChowkidar: PM मोदी का अभियान नियंत्रण से बाहर है, सोशल मीडिया पर हुई फ़जीहत, डिलीट करना पड़ा ट्वीट
पीएम मोदी के ट्वीटर हैंडल से नीरव मोदी और अन्य फ़र्जी अकाउंट को टैग करते हुए कैंपेन में शामिल होने के लिए धन्यवाद कहा गया था.
प्रधानमंत्री मोदी ने बीते दिन ‘मैं भी चौकीदार’ कैंपेन की शुरूआत करते हुए ख़ुद को देश का चौकीदार बताया. जिसके बाद सोशल मीडिया पर #MainBhiChowkidar ट्रेंड करने लगा.
पीएम ने इस कैंपेन के तहत ट्वीट कर लिखा कि, इस देश का हर व्यक्ति जो भ्रष्टाचार, गंदगी और सामाजिक बुराइयों के ख़िलाफ़ लड़ रहा है, वह चौकीदार है. देश को आगे बढ़ाने के लिए जो व्यक्ति कठिन परिश्रम कर रहा है, वह चौकीदार है. मैं अकेला नहीं हूं.
Your Chowkidar is standing firm & serving the nation.
But, I am not alone.
Everyone who is fighting corruption, dirt, social evils is a Chowkidar.
Everyone working hard for the progress of India is a Chowkidar.
Today, every Indian is saying-#MainBhiChowkidar
— Narendra Modi (@narendramodi) March 16, 2019
लेकिन पीएम मोदी चुनावी अभियान उन्हीं पर भारी पड़ गया. पीएम मोदी के ट्वीटर हैंडल से नीरव मोदी और अन्य फ़र्जी अकाउंट को टैग करते हुए कैंपेन में शामिल होने के लिए धन्यवाद कहा गया था. जिसके बाद सोशल मीडिया उपयोगकर्ताओं ने पीएम मोदी को ट्रोल करना शुरू कर दिया.

दरअसल, प्रधानमंत्री मोदी के ट्वीटर हैंडल से कुछ अन्य अकाउंट और पैरोडी अकांउट ऑटो रिप्लाई में टैग हो गए. इसके बाद #MainBhiChowkidar का उपयोग करने पर पैरोडी अकांउट से अन्य लोगों को भी रिप्लाई जाने लगा. जिसकी वजह से भाजपा की सोशल मीडिया पर फ़जीहत हो गई.
एक ट्विटर उपयोगकर्ता ने लिखा कि मोदी जी आपने ट्वीट क्यों डिलीट किया? अगर आप चौकीदार हो सकते हैं तो नीरव मोदी क्यों नहीं? #ChowkidaarChorHai
https://twitter.com/divyaspandana/status/1106895593673314304
Best #MainBhiChowkidar tweet exchange ever. Gold. pic.twitter.com/K8HHfej1KQ
— Priyanka Chaturvedi🇮🇳 (@priyankac19) March 16, 2019
एक ट्विटर उपयोगकर्ता ने लिखा कि प्रिय मोदी जी, मैं समझ सकता हूं कि आपने नीरव मोदी को ट्वीट किया, क्योंकि आपके लिए पुरानी दोस्ती का कुछ मतलब है.
https://twitter.com/akashbanerjee/status/1106898608174043138
ध्रुव राठी ने ट्वीट कर कहा कि भाजपा के किसी मूर्ख आदमी ने सोचा होगा कि इस हैशटैग का उपयोग कर ट्वीट करने वाले हर व्यक्ति को मोदी के आधिकारिक खाते से स्वचालित जवाब देना अच्छा विचार होगा.
This #MainBhiChowkidar campaign has backfired so badly
Some dumb guy in BJP thought it would be nice idea to automate replies from Modi's official account to everyone who tweets using this hashtag 😂
And that's why you are seeing tweets like this 👇@RoflGandhi_ pic.twitter.com/zdLyBrOlRS
— Dhruv Rathee (@dhruv_rathee) March 16, 2019
ग़ौरतलब है कि सोशल मीडिया पर खिल्ली उड़ने के बाद आखिरकार भाजपा को यह ट्वीट डिलीट करना पड़ा.