May a good source be with you.

छत्तीसगढ़ के CM भूपेश बघेल को सम्मानित करेगा ब्रिटेन, आदिवासियों की ज़मीन वापस दिलाने के लिए मिलेगा सम्मान

भूपेश बघेल 19 मई को ट्राईबल वेलफेयर मामले को आगे बढ़ाने के विषय पर ब्रिटिश संसद को संबोधित करेंगे.

छत्तीसगढ़ के बस्तर में उद्योग के लिए अधिग्रहित की गयी जमीन इस्तेमाल नहीं होने पर स्थानीय आदिवासियों को लौटा दी गयी थी. इस मामले में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को यूरोपीए मीडिया के सराहना के बाद ब्रिटिश संसद हाउस ऑफ कॉमंस एवं हाउस ऑफ लॉड्रर्स ने सीएम को सम्मानित करने का फैसला लिया है.

ब्रिटिश संसद ने मुख्यमंत्री को आमंत्रित करने के साथ ही प्रशस्ति पत्र भी भेजा है. मुख्यमंत्री बघेल संसद के दोनों सदन हाउस ऑफ कॉमंस और हाउस ऑफ लॉर्डस को संबोधित भी करेंगे.

दैनिक भास्कर के मुताबिक़ मुख्यमंत्री ने आमंत्रण स्वीकार कर लिया है और 19 मई को ट्राईबल वेलफेयर मामले को आगे बढ़ाने के विषय पर ब्रिटिश संसद को संबोधित करेंगे.

दरअसल, बस्तर में टाटा संयंत्र लगाने के लिए ज़मीन अधिग्रहित की गयी थी लेकिन यह इस्तेमाल नहीं हुआ. करीब एक दशक बाद सीएम ने यह ज़मीन आदिवासियों को लौटाई है.

You can also read NewsCentral24x7 in English.Click here
+