गोदी मीडिया का बहिष्कार: तेजस्वी यादव ने विपक्षी नेताओं से की अपील- BJP के पक्षकारों के बहस में मत भेजें प्रवक्ता
तेजस्वी यादव की इस अपील पर झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने अपना पूरजोर समर्थन दिया है.
लोकसभा चुनाव तक गोदी मीडिया का बहिष्कार करने की मुहिम में राजनीतिक दल भी साथ आ गए हैं. बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री और राजद नेता तेजस्वी यादव ने देश के कई विपक्षी दलों के नेताओं को पत्र लिखकर गोदी मीडिया का बहिष्कार करने की अपील की है.
एआईएमआईएम नेता असदीद्दीन ओवैसी को लिखे अपने पत्र में तेजस्वी यादव ने कहा है कि अब यह छिपी हुई बात नहीं है कि टीवी मीडिया का एक बड़ा धड़ा भारतीय जनता पार्टी की मदद कर रहा है. टीवी चैनल भाजपा के पक्ष में हवा बनाने की कोशिश कर रहे हैं, ऐसे में विपक्षी दलों को चाहिए कि वह गोदी मीडिया के बहस कार्यक्रमों का बहिष्कार करे.
अपने पत्र में तेजस्वी ने लिखा है कि टीवी चैनलों के बहस को भाजपा के पक्ष वाली दिशा में ले जाया जाता है और एकतरफ़ा बहस कराई जाती है. ऐसी परिस्थिति में इन टीवी चैनलों से निष्पक्षता की उम्मीद करना और बहस कार्यक्रम में हिस्सा लेना जरूरी नहीं है. तेजस्वी यादव ने कहा है कि इन चैनलों ने पत्रकारिता के मूल्यों को ताक पर रख दिया है.
साथियों! एक तरफ जहाँ हम भुखमरी, बेरोजगारी, किसान और सामाजिक न्याय से जुड़े मुद्दे उठा रहे हैं वहीँ मुख्यधारा की मीडिया का एक बड़ा वर्ग BJP मुख्यालय द्वारा तय अजेंडे के तहत इन सरोकारों पर पर्दा डाल रहा है। आइए हम सामूहिक रूप से उन चैनलों का बहिष्कार करने का निर्णय लें… pic.twitter.com/fGgynzFL5a
— Tejashwi Yadav (@yadavtejashwi) March 11, 2019
बता दें कि वरिष्ठ टीवी पत्रकार रवीश कुमार ने भारतीय जनता पार्टी की तरफदारी करने वाले टीवी चैनलों का बहिष्कार करने की अपील की है. इसके बाद पिछले दिनों आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने भी शपथ ली है कि अगले ढाई महीने तक भाजपा के पक्षधर चैनलों का बहिष्कार करेंगे. अब इस मुहिम में राजनीतिक दल भी शामिल हो गए हैं. राजद नेता तेजस्वी यादव ने झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री जीतनराम मांझी, बदरूद्दीन अजमल को भी इस संबंध में पत्र लिखा है.
तेजस्वा यादव की इस अपील पर झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने अपनी सहमति दी है. उन्होंने ट्विटर पर तेजस्वी यादव को अपना समर्थन दिया है.
@yadavtejashwi'ji, we are all together & united in this fight against cultural fascism & oppression unleashed by the ruling @BJP4India govt through favoured media platforms & TV studios. We will be there on the ground with people & continue to raise their voices . #उठोलड़ोबदलो https://t.co/bLBRTBV812
— Hemant Soren (@HemantSorenJMM) March 11, 2019