नोटबंदी के लिए आरबीआई पर डाला गया था दबाव- कांग्रेस
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता जयराम रमेश ने कहा कि, “नोटबंदी के लिए आरबीआई पर दबाव डाला गया. नोटबंदी भाजपा पार्टी की एक घोटाला थी.”
एक बार फिर कांग्रेस पार्टी ने नोटबंदी को भाजपा सरकार का घोटाला बताया है. प्रेस कॉनफ्रेंस का आयोजन कर कांग्रेस ने दावा करते हुए कहा कि, ‘नोटबंदी के लिए आरबीआई पर भाजपा सरकार ने दबाव बनाया था.’
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता जयराम रमेश ने कहा कि, “नोटबंदी के लिए आरबीआई पर दबाव डाला गया. नोटबंदी भाजपा पार्टी की एक घोटाला थी.”
वहीं, कांग्रेस ने दावा करते हुए कहा कि “काले धन की रोकथाम की दलील को आरबीआई ने बोगस कहा है. RTI से खुलासा हुआ कि पेट्रोल पंप पर 500 और 1000 के कितने नोट आए इसका कोई आंकड़ा नहीं है.”
BREAKING: नोटबंदी पर @INCIndia ने किया बड़े खुलासे का दावा, @Jairam_Ramesh ने कहा- नोटबंदी के लिए आरबीआई पर दबाव डाला गया. RTI से खुलासा- पेट्रोल पंप पर 500 और 1000 के कितने नोट आए आंकड़ा नहीं.https://t.co/EHYJ1pjZqJ pic.twitter.com/NZhlyU05wb
— ABP LIVE (@abplive) March 11, 2019
जयराम रमेश ने कहा कि नोटबंदी से रोजगार कम हुआ. एक तरफ आज केंद्र तमिलनाडू के लोगों की हित की बात करती है. लेकिन नोटबंदी के कारण तमिलनाडू में लघु उद्योग करने वाले करीब 1 लाख से अधिक लोग बेरोजगार हो गये.
बता दें कि इंडिपेडेंट इकोनॉमी रिसर्च ऑर्गेनाइजेशन (सीएमआई) के अनुसार नोटबंदी के कारण पूरे देश में करोड़ों लोगों को बेरोजगारी झेलना पड़ा है.