आम चुनाव के साथ नहीं होंगे जम्मू कश्मीर में विधानसभा के चुनाव, उमर अब्दुल्ला बोले- J&K में फ़ेल रही है मोदी सरकार
उमर अब्दुल्ला ने कहा है कि 1996 के बाद से पहली बार जम्मू कश्मीर का चुनाव समय पर नहीं कराया जा रहा है.
लोकसभा चुनाव की तारीख़ों का ऐलान हो चुका है. लेकिन, जम्मू कश्मीर के विधानसभा चुनाव को फिलहाल नहीं कराया जा रहा है. इसे लेकर राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री और नेशनल कॉन्फ़्रेंस के नेता उमर अब्दुल्ला ने प्रधानमंत्री मोदी और भाजपा सरकार पर निशाना साधा है. उन्होंने कहा है कि मोदी सरकार जम्मू कश्मीर को लेकर मोदी सरकार फ़ेल रही है, इसलिए समय पर चुनाव नहीं कराए जा रहे हैं.
उमर अब्दुल्ला ने ट्विटर पर लिखा है कि 1996 के बाद से पहली बार जम्मू कश्मीर का विधानसभा चुनाव समय पर नहीं कराया जा रहा है. उन्होंने लिखा है कि 2014 में राज्य में भीषण बाढ़ के बावजूद भी राज्य में समय पर चुनाव कराए गए थे. मोदी सरकार और महबूबा मुफ़्ती ने जम्मू कश्मीर के मामले को ठीक ढंग से नहीं चलाया है.
What happened to @rajnathsingh’s assurance to Lok Sabha & Rajya Sabha as well as to the all party meeting recently in Delhi that all forces would be made available for simultaneous polls?
— Omar Abdullah (@OmarAbdullah) March 10, 2019
First time since 1996 Assembly elections in J&K are not being held on time. Remember this the next time you are praising PM Modi for his strong leadership.
— Omar Abdullah (@OmarAbdullah) March 10, 2019
First time since 1996 Assembly elections in J&K are not being held on time. Remember this the next time you are praising PM Modi for his strong leadership.
— Omar Abdullah (@OmarAbdullah) March 10, 2019
With the amount of international attention elections in J&K attract I never thought PM Modi would be willing to confess his failure on a global stage but we all make mistakes & that was mine.
— Omar Abdullah (@OmarAbdullah) March 10, 2019
बता दें कि जम्मू कश्मीर में लोकसभा चुनाव पांच चरणों में आयोजित कराए जाने हैं. 11 अप्रैल, 18 अप्रैल, 23 अप्रैल, 29 अप्रैल और 6 मई को चुनाव होंगे. देशभर में चुनावों की मतगणना 23 मई को की जाएगी.