May a good source be with you.

शहीद जवानों के परिजनों ने भाजपा रैली में भाग लेने से किया इंकार, सम्मानित करने के बहाने किया था आमंत्रित

परिजनों ने आरोप लगाया कि भाजपा सदस्यों ने उन्हें सूचित किया था कि केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी उन्हें महिला दिवस पर सम्मानित करेंगी.

पश्चिम बंगाल की भाजपा इकाई ने अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर शहीद सैनिकों के परिजनों को सम्मानित करने के बहाने बुलाकर भाजपा  महिला मोर्चा  रैली में हिस्सा लेने को कहा गया.

दरअसल भाजपा ने पुलवामा हमले में शहीद हुए सीआरपीएफ जवान बबलू संत्रा और सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के अधिकारी विनय प्रसाद के परिजनों को सम्मानित करने के बहाने आमंत्रित किया था. लेकिन, जब दोनों शहीदों के परिजन भाजपा कार्यालय पहुंचे, तो उन्हें पार्टी की रैली में भाग लेने के लिए  कहा गया, हालांकि परिजनों ने रैली में भाग लेने से इंकार कर दिया.

एक स्थानीय दैनिक समाचार पत्र में प्रकाशित एक रिपोर्ट के अनुसार, परिवारों ने आरोप लगाया कि भाजपा सदस्यों ने उन्हें सूचित किया था कि केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी उन्हें महिला दिवस पर सम्मानित करेंगी.

लेकिन शहीदों के परिजनों को यह जानकर हैरानी हुई कि भाजपा सदस्यों ने उन्हें पार्टी कार्यालय से श्याम बाजार तक भाजपा महिला मोर्चा की रैली में भाग लेने के लिए बुलाया है.

ग़ौरतलब है कि 14 फरवरी को पुलवामा आतंकी हमले में सीआरपीएफ जवान बबलू संत्रा की मौत हो गई थी. जबकि बीएसएफ अधिकारी विनय प्रसाद जम्मू-कश्मीर के कठुआ में अंतर्राष्ट्रीय सीमा पर पाकिस्तानी गोलीबारी के दौरान शहीद हो गए थे.

इसे भी पढ़ें- शर्मनाक: भारत-पाकिस्तान के बीच युद्ध की बजाय शांति की बात करने के लिए शहीद जवान की पत्नी पर हमलावर हुए युद्ध के उन्मादी

You can also read NewsCentral24x7 in English.Click here
+