BJP नेताओं की जूतेबाजी पर बोले अखिलेश- मोदी जी की “घर में घुसकर मारो” और योगी जी की “ठोको” जैसी भाषा के इस्तेमाल का नतीजा है ये
अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता अपने नेताओं से पूछ रहा है कि क्या यही मुद्दे लेकर जनता के बीच जाएंगे.
समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भाजपा सांसद-विधायक के बीच मारपीट को लेकर पीएम मोदी और सीएम योगी आदित्यनाथ पर निशाना साधा है. उन्होंने कहा कि जब देश के पीएम कहते हैं कि घर में घुसकर मारूंगा और सीएम ठोकने की बात करते हैं तब ऐसी घटनाएं होती है.
अखिलेश यादव ने भाजपा सांसद और विधायक के जूताकांड को लेकर कहा कि जब देश के प्रधानमंत्री कहते हैं कि घर में घुसकर मारूंगा और मुख्यमंत्री एक कदम आगे जाकर ठोको कहते हैं. जब पीएम और सीएम इस तरह की भाषा का इस्तेमाल करते हैं, जिसका लोकतंत्र में इस्तेमाल नहीं होना चाहिए. तब ऐसी घटनाएं होती हैं.
Akhilesh Yadav on brawl between BJP MP & BJP MLA in Sant Kabir Nagar: When the country's PM says 'ghar main ghus ke maroonga', and the CM goes one step ahead and says 'thoko.' When the PM and the CM use such language that shouldn't be used in a democracy; that's what will happen. pic.twitter.com/6FLkRW1iUj
— ANI UP/Uttarakhand (@ANINewsUP) March 7, 2019
इसे भी पढ़ें- ये कैसी पार्टी विचारधारा? अपनी ही पार्टी विधायक को जूते से पीट डालें भाजपा सांसद शरद त्रिपाठी, देखें विडियो
वहीं अपने एक ट्विट में अखिलेश यादव ने राफ़ेल फाइल चोरी को लेकर भी भाजपा पर हमला किया है. अखिलेश यादव ने ट्वीट कर कहा कि अब सत्ताधारी कह रहे हैं कि राफ़ेल की फाइल चोरी हो गई. कोर्ट में पहले व्याकरण पर माफ़ी मांगी थी, फिर भाजपा के सांसद- विधायक जी के जूते आचरण पर शर्मिंदा हुए.
उन्होंने आगे कहा कि भाजपा कार्यकर्ता अपने नेताओं से पूछ रहा है कि क्या यही मुद्दे लेकर जनता के बीच जाएंगे, जनता को भला हम क्या मुँह दिखाएंगे.
अब सत्ताधारी कह रहे हैं कि राफेल की फाइल चोरी हो गयी, पहले माफ़ी माँगी कोर्ट में व्याकरण पर फिर शर्मिंदा हुए भाजपा के सांसद-विधायक जी के जूते के आचरण पर.
भाजपा का कार्यकर्ता अपने नेताओं से पूछ रहा है क्या यही मुद्दे लेकर जनता के बीच जाएंगे, जनता को भला हम क्या मुँह दिखाएंगे.
— Akhilesh Yadav (@yadavakhilesh) March 7, 2019