लखनऊ: भगवाधारी गुंडों ने कश्मीरी व्यक्ति से खुलेआम की मारपीट, बचाव में उतरे स्थानीय नागरिक, देखें विडियो
सोशल मीडिया पर इस घटना का विडियो तेज़ी से वायरल हो रहा है.
उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में भगवाधारी असामाजिक तत्वों ने सड़क किनारे ड्राई फ्रूट्स बचने वाले 2 कश्मीरियों के साथ मारपीट की है. यह मामला बीते बुधवार का है, इसका विडियो सोशल मीडिया पर तेज़ी से वायरल हो रहा है.
वायरल विडियो में 2 लोग भगवा कपड़े पहने हुए हैं और डंडे से कश्मीरी विक्रेताओं के पास आते हैं और उसकी पिटाई शुरू कर देते हैं. इस घटना को देख आस-पास के लोग बीच-बचाव के लिए आए और पूछा कि इन्हें क्यों मार रहे हो तो आरोपियों ने जवाब दिया कि ये कश्मीरी है. लेकिन, स्थानीय लोगों के बीच-बचाव के कारण कश्मीरियों के साथ अधिक मारपीट नहीं हुई.
https://twitter.com/scribe_prashant/status/1103349763364159488
एनडीटीवी की ख़बर के अनुसार कश्मीरियों के साथ मारपीट को अंजाम देने वाले ये लोग दक्षिणपंथी संगठन से जुड़े हुए हैं. एनडीटीवी के मुताबिक पुलिस का कहना है कि इस घटना पर मामला दर्ज करके एक व्यक्ति को गिरफ़्तार कर लिया गया है.
हालांकि विश्व हिंदू दल का अध्यक्ष होने का दावा करने वाला व्यक्ति जो मुख्य आरोपी है, उसे गिरफ़्तार नहीं किया गया है. इसी शख़्स ने हमले का विडियो फ़ेसबुक पर साझा किया था. हालांकि अब उस विडियो को हटा लिया गया है.
जिन कश्मीरियों के साथ मारपीट की गई है वे कई सालों से लखनऊ में ड्राई फ्रूट्स बेचने का काम करते हैं.
पुलवामा हमले के बाद देश के अलग-अलग हिस्सों ने कश्मीरियों के साथ दुर्व्यवहार और मारपीट की ख़बरें सामने आ रही हैं. हालांकि गृह मंत्रालय ने कश्मीरियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए सभी राज्यों को निर्देश दिए थे. लेकिन, फिर भी कश्मीरियों के साथ मारपीट की घटनाएं रूक नहीं रही हैं.
इसे भी पढ़ें- दिल्लीः ट्रेन में लोगों ने कश्मीरी युवकों के साथ की मार-पीट, कहा- तुम्हें यहां नहीं रहने देंगे